नाव से हो रहा आवागमन
- फोटो : अमर उजाला
जनजीवन प्रभावित, जिम्मेदार दें ध्यान
नवादा बदन के अरविंद कुमार ने बताया कि बीते तीन चार दिनों से रामगंगा के लगातार बढ़ रहा है। रामगंगा ने रौंद्र रुप ले लिया है। बढ़ते जलस्तर से आम जनजीवन प्रभावित है। नवादा बदन, गढ़िया पैगम्बरपुर, मौजमपुर, अकट, शेरपुर, हर्रामपुर, पट्टी विजा, लालपुर खादर, आदि गांवों में घरों में पानी घुस गया है। किसान की धान, उड़द, तिल, बाजार आदि फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं हैं। गांवों में प्रशासन की ओर से कोई राहत सामग्री नहीं दी गई है।