फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर शक: दिन में खरीदा गंडासा, रात में काट डाली बीवी की गर्दन; मां के कत्ल का खौफनाक मंजर देख कांपे बच्चे

Thu, 22 Dec 2022 10:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बरेली के फरीदपुर कस्बे में महिला गुड्डी की मंगलवार रात उसके पति रफीक ने गंडासे से गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने घर से ही गिरफ्तार कर लिया। उसने जुर्म भी कबूल कर लिया। उसे शक था कि पत्नी के किसी से संबंध हैं। वह उससे मोबाइल पर बात करती है। मोहल्ला परा भूरे खां की गौंटिया निवासी रफीक ने मंगलवार दिन में ही पत्नी गुड्डी को मारने की योजना बना ली थी। वह बाजार से गंडासा खरीद लाया। मंगलवार आधी रात में जब पत्नी और बच्चे सो गए तो उसने पत्नी की गर्दन पर गंडासे से वार कर दिया। गुड्डी उठकर भागने लगी तो रफीक ने गले पर दूसरा वार किया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने इत्मीनान से गंडासे को साबुन से धोकर रख दिया। जब मोहल्ले वालों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी बुला लिया।
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो
आरोपी पति को पुलिस ने घर से ही हिरासत में ले लिया। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। उसने स्वीकार किया कि किसी युवक से प्रेम संबंध के शक में उसने पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने गंडासा भी बरामद कर लिया है।

 
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हत्या के दौरान जागे बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर
रफीक मंगलवार को बाजार गया और वहां से 120 रुपये में गंडासा खरीदकर लाया। घर में बैठकर पत्थर से उस पर धार लगाई तो बच्चों और पत्नी ने पूछा कि इसका क्या करोगे? तब रफीक ने कहा कि लकड़ी काटने के लिए लाया हूं।

4 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शाम होते ही सभी ने खाना खाया। रफीक ने चार बच्चों को दूसरे कमरे में और दो बच्चों को अपने पास सुला लिया। जब सब सो गए तो रफीक ने गुड्डी पर गंडासे से वार करने शुरू कर दिए। 

 
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
मां की चीख सुनकर बच्चे उठ गए। उन्होंने मां को लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा तो चीखपुकार करने लगे। गुड्डी के दम तोड़ते ही रफीक शांत होकर बैठ गया। बच्चों की चीखपुकार से जागे पड़ोसी पहले दरवाजे पर टोह लेते रहे, आधे घंटे बाद बच्चों ने गेट खोला तो वे अंदर आ गए।

 
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
मूलरूप से बदायूं का रहने वाला है रफीक
रफीक मूलरूप से बदायूं जिले के समरेर कस्बे का रहने वाला है। उसकी शादी करीब 17 साल पहले बदायूं के ही अलापुर क्षेत्र की गुड्डी से हुई थी। उसके बाद से वह परिवार सहित फरीदपुर आकर रहने लगा। यहां वह मजदूरी करके परिवार पाल रहा था। एक साल से उसे पत्नी पर शक था, इसकी वजह से अक्सर वह पत्नी को प्रताड़ित करता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अपराध - फोटो : पीटीआई
रफीक के छह बच्चे हो गए बेसहारा
रफीक और गुड्डी के छह बच्चे हैं। इनमें चार बेटी और दो बेटे हैं। सबसे बड़ी बेटी 15 वर्ष और सबसे छोटी पांच वर्ष की है। गुड्डी की हत्या और रफीक के जेल जाने से बच्चे बेसहारा हो गए। बच्चों की दादी अपनी बेटी के यहां रह रही हैं। जब उन्हें घटना का पता चला तो वह फरीदपुर पहुंच गईं और बच्चों को लेकर बेटी के यहां चली गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें