फ्रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद आफताब
- फोटो : अमर उजाला
बही-खाते भी जले
घटना की जानकारी मिलते ही फ्रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद आफताब रात साढ़े 11 बजे मौके पर पहुंच गए और नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि ब्लॉक सी की 28 दुकानों में 42 व्यापारियों का माल रखा था, जो नष्ट हो गया। व्यापारियों के बही खाते भी जल गए। हरदीप सिंह, मोहम्मद मियां, ताज फ्रूट कंपनी, नेहा फ्रूट, चांद फ्रूट, डीएफसी कंपनी व मेराज फ्रूट आदि फर्मों का पूरा माल राख हो गया।