मंडी में आग की घटना से सहमे कारोबारी व कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
फट गए दुकानों के लिंटर
आग बुझाने के दौरान अग्निशमन कर्मियों को कई बार जान जोखिम में डालनी पड़ी। दरअसल, बार-बार हो रहे धमाकों के साथ ही आग भड़कती जा रही थी। पता लगा कि कभी मजदूरों के छोटे एलपीजी सिलिंडर फट रहे थे तो कभी दुकानों के लिंटर आग से चटक रहे थे। जब-जब आवाज होती थी, वहां मौजूद दुकानदार व अन्य लोग दहल जाते थे।