फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: तिरंगामय हुआ बरेली... देशप्रेम का संदेश लेकर निकला वाहनों का काफिला; देखिए तस्वीरें

Tue, 13 Aug 2024 08:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 11
तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला
बरेली में स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमर उजाला के अभिनव अभियान 'माँ तुझे प्रणाम' का आगाज तिरंगा यात्रा (वाहन रैली) से हुआ। देशप्रेम का संदेश लेकर वाहनों का काफिला निकला। मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बरेली क्लब से यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने हर घर तिरंगा लगाने की अपील भी की।

झारखंड के राज्यपाल ने अमर उजाला के इस अभियान को सराहा। इस मुहिम से जुड़ने के लिए शहरवासियों को प्रेरित किया। इसी के साथ देशप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रमों की शृंखला का आगाज हुआ। तिरंगा यात्रा से जुड़ने के लिए लोग सुबह सात बजे से ही बरेली क्लब पहुंच गए थे। सभी ने हर्षोल्लास के साथ एकजुटता और सौहार्द का संदेश देते हुए तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। तिरंगा टोपी, ब्रेसलेट, टीशर्ट, पटका पहनकर, राष्ट्रध्वज लहराते हुए शहरवासी इस यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, भाजपा नेता राजकुमार शर्मा, उद्यमी अजय शुक्ला, डॉ. विनोद पागरानी, एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव, सीओ मीरगंज हर्ष मोदी, टीआई मनीष शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन

2 of 11
तिरंगा रैली में शामिल थार - फोटो : अमर उजाला
रिमझिम फुहारों ने किया स्वागत
तिरंगा यात्रा की शुरुआत से प्रकृति भी आह्लादित रही। आरंभ से विश्राम तक, बादल छाए रहे। रिमझिम फुहारों ने इसका स्वागत किया। खुशनुमा मौसम में यात्रा बरेली क्लब से शुरू होकर गांधी उद्यान, चौकी चौराहा, अय्यूब खां चौराहा, नॉवल्टी चौराहा, महादेव पुल, धर्मकांटा से सेलेक्शन प्वॉइंट चौराहा, शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर होते हुए आदिनाथ चौराहा से घूमकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

3 of 11
तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत
उद्यमियों और व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जलपान वितरण भी किया। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन शाखा बरेली के सचिव रजत मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष सलिल बंसल, गौरव भसीन, शार्दुल ने केके हॉस्पिटल रोड पर स्वागत किया। उप्र व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व में दीपक द्विवेदी, प्रभजीत सिंह, प्रमोद रघुवंशी, मोबिन सलमानी, सतीश गुप्ता, मनु गुप्ता व अन्य सदस्यों ने स्टेडियम रोड पर स्वागत किया। रैली के निर्धारित मार्ग पर लोगों ने अपने घर की छत से भी पुष्पवर्षा की।

4 of 11
डीएम रविंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
हर घर पर तिरंगा लगाने की अपील
स्पोर्ट्स स्टेडियम में तिरंगा यात्रा के विश्राम के बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने देश की आजादी में बरेली के क्रांतिकारियों के योगदान को साझा किया। उन्होंने रोहिला सरदार खान बहादुर खान, सेठ दामोदर स्वरूप, प्रताप चंद्र आजाद, श्रीराम मूर्ति की भूमिका रेखांकित की। साथ ही, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बरेली के प्रत्येक नागरिक से घर पर तिरंगा लगाने की अपील की।
विज्ञापन

5 of 11
मेयर डॉ. उमेश गौतम - फोटो : अमर उजाला
हर घर व दुकान पर लगाएं तिरंगा
महापौर उमेश गौतम ने कहा कि आजादी के पर्व से दो दिन पहले अमर उजाला की तिरंगा यात्रा ने लोगों में देशभक्ति का भाव जगाने का सार्थक प्रयास किया। लोग तिरंगा लगाने के मानकों को लेकर असमंजस में रहते हैं। जबकि, नियम बदल गए हैं। अब दिन हो या रात, घर, प्रतिष्ठान व संस्थान पर 24 घंटे झंडा लहरा सकते हैं। जो जोश रैली में दिखा, वही जोश प्रत्येक शहरवासी में दिखना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 11
तिरंगा रैली में शामिल थार - फोटो : अमर उजाला
तिरंगे गुब्बारों से सजीं थार पर लहराता रहा तिरंगा
थारियंस ग्रुप ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। तिरंगा गुब्बारों से सजीं 28 थार यात्रा में शामिल रहीं। ग्रुप के सदस्य थीम आधारित ड्रेस पहने थे। तिरंगा रिस्ट बैंड के साथ तिरंगा लहराते हुए रैली में जोश भर रहे थे। इस दौरान ग्रुप के अध्यक्ष राजीव खुराना, रोली खुराना, कन्हैया गुलाटी, गोपाल गुलाटी, सुबोध भारद्वाज, अमरजीत सिंह, आकांश सूरी, वरुण सूरी, डॉ. सोमेश मेहरोत्रा, हेमंत अग्रवाल, गुरुशा, मीतू, परिहार, जगतपाल, अजय अरोरा, रचना अरोरा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

7 of 11
तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला
इंडियन ऑयल के बाइकर्स भी रहे शामिल
यात्रा में इंडियन ऑयल के बाइकर्स भी शामिल रहे। यातायात नियमों का पालन करते हुए आगे बढ़ने के दौरान वे अन्य बाइकर्स का भी मार्गदर्शन कर रहे थे। बरेली रेंडोवर्स के साइकिलिस्ट भी जोश में दिखे। रवींद्र सिंह ओबेराय के नेतृत्व में दर्जनभर से ज्यादा साइकिलिस्ट यात्रा में शामिल हुए। वहीं, यात्रा में शामिल यज्डी, जावा ग्रुप की टीम भी आकर्षण का केंद्र रही।

8 of 11
तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सक, क्लब, सामाजिक संगठन रहे शामिल
नगर निगम के उप सभापति सर्वेश रस्तोगी, सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना, पार्षद राजेश अग्रवाल, अब्दुल कय्यूम मुन्ना, व्यवसायी आशीर्वाद अग्रवाल, इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सचिव डॉ. अनूप आर्य, आईएमए से डॉ. विमल भारद्वाज, सछास के महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल सिंह, एबीवीपी की प्रांत सहमंत्री अवनी, महानगर मंत्री आनंद कठेरिया, विभाग सह संयोजक श्रेयांश बाजपेई, बरेली कॉलेज के शिक्षक नेता जितेंद्र गंगवार, अरविंद चौधरी, प्रदीप पुष्कर, अरुण गंगवार, अजय कुमार, आशीष गुप्ता, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सोनू सोतिया, क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ओपी कोहली, जिला तैराकी संघ के सचिव सुनील मित्तल, नरमू के आरिफ व अन्य लोग रैली में शामिल रहे।

9 of 11
तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को गांधी उद्यान से वॉक फॉर यूनिटी
अमर उजाला के अभिनव अभियान माँ तुझे प्रणाम के कार्यक्रमों की शृंखला में मंगलवार को गांधी उद्यान से वॉक फॉर यूनिटी निकलेगी। इसमें बड़ी तादाद में सरकारी, निजी स्कूलों के विद्यार्थी, अधिकारी, व्यापारी, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ शहरवासी शामिल होंगे। यह पैदल यात्रा है, जो देशप्रेम का संदेश देने के लिए गांधी उद्यान से सुबह आठ बजे से रवाना होगी। सर्किट हाउस चौराहा, चौकी चौराहा होते हुए गांधी उद्यान पहुंचकर विश्राम होगा।
 

10 of 11
तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला
ये रहे सहयोगी
मुख्य आयोजक : अमरत्व।
स्पेशल पार्टनर : आधार इंफ्रा ग्रुप किंग्स एवेन्यू, राजश्री ग्रुप।
हॉस्पिटैलिटी पार्टनर : दि ग्रैंड निरवाना।
फ्यूलिंग पार्टनर : सीयूजीएल।
लाइफ स्टाइल पार्टनर : वस्त्र विला।
पॉवर्ड बाय : फनसिटी, कमल डेयरी एंड बेकर्स, वेदान (बीईंग एलाइव), बॉम्बे होजरी, गट्टूमल आयुर्वेदा।
बैंकिंग पार्टनर : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा।
 
विज्ञापन

11 of 11
स्टेडियम में हुआ तिरंगा रैली का समापन - फोटो : अमर उजाला
ऑटो मोबाइल पार्टनर : एमजी हेक्टर।
सहयोगी : मनीलम डेकोरेटिव पैनल, आयुष्मान फर्टीलाइजर, महेंद्र गायत्री नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज, बरेली इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज एवं एसएस हॉस्पिटल, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, जगदंबे प्लाई बोर्ड, एडवांस नियो पैड केयर सेंटर, इंडियन ऑयल, निर्मल रिसॉर्ट, एलआईसी, ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस, एजीलस डॉयगोनास्टिक, श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, आकाश वेट्स, डॉ. आफताब आई केयर, वंश हॉस्पिटल, दीपमाला कॉलेज ऑफ नर्सिंग, होटल डिप्लोमेट रेजीडेंसी, श्री भोलानाथ ग्लोबल हॉस्पिटल, राधिका सुपर स्पेशिलिटी एंड एडवांस ट्रामा सेन्टर, जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल, लोटस हॉस्पिटल, होटल सीता किरन, जीडी हॉस्पिटल, पारिजात चैरिटेबल आई हॉस्पिटल, कैलाश हॉस्पिटल, इंद्रा आईवीएफ बरेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें