फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मतदान... फिर जलपान: पीलीभीत के मतदाताओं में उत्साह, डीएम ने कतार में लगकर डाला वोट, देखिए तस्वीरें

Fri, 19 Apr 2024 12:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
विज्ञापन
1 of 6
स्याही का निशान दिखाते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत जिले में शुक्रवार को सुबह सात बजते ही सभी 958 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह रहा। कुछ मतदेय स्थलों पर सुबह सात बजे से पहले ही मतदाताओं की कतार लग गई। शहर के ताखान मतदान केंद्र पर मतदाता समय से पहले केंद्र पर पहुंच गए। अमरिया के बूथ नंबर 58 पर सुबह सात बजे ही मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। मतदाताओं ने पहले मतदान किया, फिर जलपान किया। मतदान करने के बाद लोगों से अपील भी की। मतदान शुरू होने से पहले पोलिंग पार्टियों ने जरूरी तैयारियां पूरी की। ईवीएम और वीवीपैट को जोड़ गया। कागजी काम किए। मतदान बूथ बनाकर प्रक्रिया पूरी कर ली थी। 
विज्ञापन

2 of 6
रामलुभाई साहनी महिला डिग्री कॉलेज के बूथ पर डीएम ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
रामलुभाई साहनी महिला डिग्री कॉलेज के पोलिंग बूथ पर डीएम संजय कुमार सिंह ने सुबह 7:05 बजे आम मतदाताओं की तरह कतार में लगकर मतदान किया। डीएम ने जिले के लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। 
विज्ञापन

3 of 6
इन्होंने सबसे पहले किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
बीसलपुर के जनता कॉलेज मतदान केंद्र पर बाबा श्याम गिरी ने पहला वोट डाला। इसी तरह मतदान केंद्र कुकरी खेड़ा पर जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट ने सबसे पहले मतदान किया। 

4 of 6
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
शहर के मतदान केंद्र पर कई मतदाता अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। मतदान के बाद मतदाताओं ने अंगुली पर स्याही का निशान दिखाते हुए लोगों से मतदान करने की अपील की। 
विज्ञापन

5 of 6
स्याही का निशान दिखाते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
मतदान को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह देखा गया। युवा वोटर अंजली तोमर ने अवंतीबाई इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान किया। माथुर रोड निवासी राहुल गुप्ता ने नगर पालिका परिसर बूथ पर मतदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। मतदान वाले दिन महिलाओं ने सबसे पहले मतदान किया। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर सुबह आठ बजे महिला मतदाताओं की कतार नजर आई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें