आमने सामने भाजपा विधायक और अवधेश सिंह
- फोटो : वीडियो ग्रैब
चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा और बैंक की निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा सिंह के पति अवधेश सिंह के बीच बुधवार को हुई घटना भले ही देखने-सुनने वालों को अप्रत्याशित और अचानक हुई लग रही है, पर इसकी पृष्ठभूमि पुरानी है। दरअसल राजनीति में नफरत की ये आग दोनों गुटों में पिछले डेढ़ साल से अंदर ही अंदर सुलग रही थी, जिसमें ताजा चुनावी गतिविधियों के लेकर बीते कुछ दिनों से चल रहे आरोप-प्रत्यारोप ने घी डालने का काम किया।