फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी: दीक्षांत समारोह में 75 मेधावियों को स्वर्ण पदक, इन हस्तियों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

Thu, 10 Apr 2025 02:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के 11वें दीक्षांत समारोह में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, फिल्म अभिनेता गोवर्धन असरानी, शक्ति कपूर, शर्मन जोशी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई। 
विज्ञापन
1 of 8
दीक्षांत समारोह में मेधावियों को दिए गए पदक, उपाधि - फोटो : अमर उजाला
बरेली में इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के 11वें दीक्षांत समारोह में बुधवार को वर्ष 2021, 2022, 2023, 2024 के 850 विद्यार्थियों को उपाधि दी गई। 75 मेधावियों को गोल्ड, 44 को सिल्वर, 30 को ब्रांज मेडल से नवाजा गया। 23 शोध छात्रों को पीएचडी अवॉर्ड हुई। मुख्य अतिथि यूपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एवं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के चेयरमैन प्रो. प्रदीप कुमार जोशी, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम, कार्यकारी निदेशक पार्थ गौतम ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को उपाधियों और मेडल से नवाजा। 

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, फिल्म अभिनेता गोवर्धन असरानी, शक्ति कपूर, शर्मन जोशी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की। कुलाधिपति ने मुख्य अतिथि प्रो. प्रदीप कुमार जोशी को स्मृति चिह्न प्रदान किया। विद्यार्थियों ने परेड से अतिथियों का स्वागत किया। कुलाधिपति ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

2 of 8
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई - फोटो : अमर उजाला
... मां का सपना सच कर दिखाया
साइना नेहवाल ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर कहा कि पिता जी चाहते थे मैं डॉक्टर बनूं। ये ख्वाहिश भी पूरी हो गई। विद्यार्थियों से कहा कि समस्याओं का समाधान खुद तलाशें। किसी पर निर्भर न रहें। 500 से ज्यादा मैच खेलने के दौरान कई बार निराश होकर रोई। खुद को संभालकर आगे बढ़ी। मां को मुझ पर भरोसा था कि विश्व चैंपियन बनकर युवाओं के लिए रोल मॉडल बनूंगी। मेरा लक्ष्य मां की उम्मीद को सच करना था, जिसे मैंने पूरा किया।
विज्ञापन

3 of 8
अभिनेता गोवर्धन असरानी को भी मानद उपाधि से नवाजा गया - फोटो : अमर उजाला
देश में मिलता है ज्यादा सम्मान 
नामचीन अभिनेता गोवर्धन असरानी ने हंसी के ठहाके लगवाए। कहा कि पहले उन्हें किसी ने डॉक्टरेट की डिग्री नहीं दी। यह पूरी फिल्म इंडस्ट्री का सम्मान है। विदेश के मुकाबले अपने देश में ज्यादा सम्मान मिलता है। तालियां कलाकारों के लिए ऑक्सीजन हैं। फिल्मों में लोग हमें देखते हैं, पर हम उन्हें नहीं। रूबरू होने का यह मौका यादगार रहेगा। स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए हौसला बुलंद रखने के लिए प्रेरित किया।
 

4 of 8
अभिनेता शर्मन जोशी को प्रदान की गई डॉक्टरेट की मानद उपाधि - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को बनाएं आत्मनिर्भर
फिल्म अभिनेता शर्मन जोशी ने थ्री इडियट फिल्म के डायलॉग को सुनाकर सबको हंसाया। साइना नेहवाल की मां के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि अभिभावक बच्चों को आत्मनिर्भर बनाएं। उनका हौसला बढ़ाएं।
विज्ञापन

5 of 8
अभिनेता शक्ति कपूर को प्रदान की गई डॉक्टरेट की मानद उपाधि - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्य हासिल करने तक रुकें नहीं
अभिनेता शक्ति कपूर ने सभी को निपुण होने का सुझाव दिया। पिता कहते थे कि डॉक्टर बनना है, आज वो सपना भी पूरा हो गया। कहा कि साइना नेहवाल की बायोपिक में बेटी श्रद्धा कपूर रोल करने वाली थी। साइना ने उन्हें बताया और सिखाया भी। जिसमें अच्छाइयां होती हैं, वही लक्ष्य हासिल करता है। लक्ष्य की प्राप्ति तक आगे बढ़ने का सुझाव दिया।
 
विज्ञापन

6 of 8
दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें, मिलेगी सफलता
मुख्य अतिथि प्रो. प्रदीप कुमार जोशी ने कहा कि यहां मौजूद सभी सितारे संघर्ष से निखरे हैं। मार्शिलकर के पिता बीमार रहते थे और मां दूसरों के घरों में काम करती थीं, पर वह लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ते रहे। 
विज्ञापन

7 of 8
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी का 11वें दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
नवाचार के साथ बढ़ता जा रहा कारवां
कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि सभी को अपने कार्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। यहां से पढ़कर तमाम विद्यार्थी विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। इसलिए वहां भी एल्युमिनाई मीट आयोजित करेंगे। चार सौ से ज्यादा विद्यार्थियों का कई कंपनियों में प्लेसमेंट हुआ है। 
 
विज्ञापन

8 of 8
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
कार्यकारी निर्देशक पार्थ गौतम ने कहा कि यह दीक्षांत समारोह अंत नहीं प्रारंभ है। इंक्यूबेशन इनोवेशन सेंटर से नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।  विवि की कार्यकारी अध्यक्ष सोनल गौतम, कुलपति प्रो. वाईडीएस आर्या, कुलसचिव संतोष कुमार, डीन इंजीनियरिंग एवं एजुकेशन प्रो. आरके शुक्ला, डीन मैनेजमेंट प्रो. मनीष गुप्ता, डीन पत्रकारिता डॉ. राजेश कुमार शर्मा, डीन लॉ प्रो. रीना जायसवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें