फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप हाथ हिलाते हुए पहुंचें स्टेशन.. घर से सामान लाएगा रेलवे, बस डाउनलोड करना होगा यह एप

Sat, 24 Oct 2020 09:42 PM IST
Vikas Kumar डॉ. पवन चंद्र
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन यात्री - फोटो : demo photo
लॉकडाउन के बाद से रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयास कर रहा है। इस क्रम में उत्तर रेलवे ने पहले अपनी पार्सल सेवा में व्यापारी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कुछ बदलाव किए। इसके बाद तबादले पर जाने वाले लोगों का सामान उनकी नई पोस्टिंग की जगह पहुंचाने के लिए ‘पैकर्स एंड मूवर्स’ योजना शुरू की। अब उत्तर रेलवे यात्रियों का सामान घर से कोच तक लाने और कोच से घर पहुंचाने की सुविधा शुरू करने जा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन यात्री - फोटो : अमर उजाला
उत्तर रेलवे प्रयोग के तौर पर यह सेवा फिलहाल दिल्ली मंडल में शुरू कर रहा है। ट्रेनों का संचालन सामान्य होने के बाद यह सेवा अन्य मंडलों में भी शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि भारतीय रेलवे के यात्रियों ने अब तक ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ सेवा का आनंद उठाया है, अब वे ‘बैग्स ऑन व्हील्स’ सेवा का भी लाभ ले सकेंगे। इस सेवा के लिए रेलवे अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर फीडबैक जुटाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन यात्री
उत्तर एवं उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि रेलवे ने अब एप आधारित बैग्स ऑन व्हील्स सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। गैर-किराया राजस्व अर्जन योजना (एनआईएनएफआरआईएस) के अंतर्गत यह सेवा पहली बार शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस सेवा के तहत रेलयात्री अपना सामान घर से रेलवे स्टेशन तक लाने और रेलवे स्टेशन से घर तक पहुंचाने के लिए आवेदन करेंगे। यात्री का सामान सुरक्षित तरीके से लेकर रेलयात्री के बुकिंग विवरण के अनुसार उनके कोच/घर तक पहुंचाने का कार्य ठेकेदार द्वारा किया जाएगा। 

4 of 5
ट्रेन यात्री
उन्होंने बताया कि बीओडब्ल्यू एप (एंड्रॉयड और आईफोन) के जरिये इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकेगा। डोर-टू-डोर यह सेवा रेल यात्रियों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और अकेले यात्रा कर रहीं महिलाओं के लिए लाभदायक साबित होगी। रेलवे इस सुविधा का लाभ लेने वालों से शुल्क भी नाममात्र का ही लेगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में प्रयोग के तौर पर यह सेवा नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली छावनी, दिल्ली सराय काले खां, रोहिला, गाजियाबाद और गरुग्राम रेलवे स्टेशनों से यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। मुरादाबाद मंडल में मुरादाबाद, बरेली और ए व बी ग्रेड के अन्य स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां से कितना राजस्व मिलेगा, इसके लिए फीडबैक जुटाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुली
सामान लाने/ ले जाने के झंझट से मिलेगी मुक्ति
मुरादाबाद मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि इस सेवा को लॉकडाउन से पहले शुरू किया जाना था, जो अब पहले चरण में दिल्ली में शुरू की गई है। अभी मंडल में इस संबंध में फीडबैक जुटाया जा रहा है। जल्द ही ठेकेदारों का चयन करके इस सुविधा की शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बैग्स ऑन व्हील्स सेवा की खूबी यह है कि इससे यात्री को अपने भारी भरकम सामान को इधर-उधर ले जाने के झंझट में नहीं फंसना होगा। सामान की सुपुर्दगी रेलगाड़ी के प्रस्थान से पहले सुनिश्चित की जाएगी। इसके फलस्वरूप यात्री कोच तक सामान लाने और ले जाने की परेशानी से मुक्त होकर एक अलग ही प्रकार की यात्रा का अनुभव करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें