बरेली के किला थाने में बवाल की वजह बने बिलाल घोसी को लेकर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक और नया खुलासा हुआ है। बिलाल के दो वीडियो भी वायरल हुए हैं। बिलाल घोसी आठवीं फेल होने के बाद भी खुद को दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र बताता है। सोशल मीडिया पर उसकी पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह सांप्रदायिक सोच रखने वाला इंसान है। हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या से पहले बिलाल ने उनको लेकर आपत्तिजनक पोस्ट भी की थी।
विज्ञापन
2 of 5
आरोपी बिलाल
- फोटो : अमर उजाला
बिलाल घोसी पहले भी कई कारनामे कर चुका है मगर पुलिस रिकॉर्ड से बचता ही रहा। खुद को दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र और शिकारी बताने वाला आठवीं फेल बिलाल इस तरह स्टाइल में रहता है कि लोग उसे काफी पढ़ा लिखा और हाईक्लास सोसायटी से जुड़ा मान लेते हैं। लड़कियां भी बिलाल के इसी स्टाइल से उसके झांसे में आ जाती थीं।
विज्ञापन
3 of 5
अजमेर से पकड़ा गया प्रेमी युगल
- फोटो : अमर उजाला
बिलाल काफी पहले से सोशल साइट्स पर सक्रिय था। पहले भी वह सोशल साइट्स के प्रोफाइल फोटो पर अपने टीका लगी फर्जी तस्वीर इस्तेमाल करता था। लखनऊ के हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या से पहले बिलाल ने उन्हें लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की थी और उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर फांसी देने की मांग की थी।
4 of 5
किला थाने में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
बिलाल के दो पुराने वीडियो भी वायरल हुए हैं। एक वीडियो में बिलाल अपने दोस्तों के साथ नैनीताल में कार से घूम रहा है और धूम्रपान कर रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में बिलाल और उसका दोस्त शिवम शर्मा नशे में धुत होकर कार से घूम रहे हैं। दोनों वीडियो काफी पुराने हैं। बिलाल का फेसबुक पर लास्ट अपडेट नौ सितंबर का है जिसमें उसने स्टाइल में अपना फोटो शेयर किया है।
आरोपी युवक और थाने में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
बिलाल के साथी भी करा सकते हैं बवाल
बिलाल देर रात तक शहर की सड़कों पर कार और बाइक से लड़कों को साथ लेकर घूमता था और हुड़दंग मचाता था। बिलाल के कुछ साथी भी उसी के रास्ते पर हैं। वह भी टारगेट बनाकर लड़कियों को आकर्षित करते हैं। बिलाल के कुछ दोस्त कोरियोग्राफर और मॉडलिंग करते हैं जिनमें दूसरे समुदाय की लड़कियों को भी शामिल किया जाता है। बिलाल का एक दोस्त कोरियोग्राफर है जो दूसरे समुदाय की लड़कियों के साथ टिकटॉक पर वीडियो डालता था। कई साथी डांसिंग और मॉडलिंग के नाम पर लड़कियों को बरगलाते हैं।