फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट: गांवों की गरीब युवतियां ऐसे जाल में फंसाती थी मास्टरमाइंड, लाने और छोड़ने के लिए भेजती थी गाड़ी

Sat, 12 Sep 2020 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली इलाके के मोहल्ला गंगोत्रीनगर में एक मकान में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से पांच पुरुषों और पांच महिलाओं को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। मोहल्ला गंगोत्रीनगर निवासी एक महिला अपने मकान में काफी समय से सेक्स रैकेट चला रही थी। 


 
विज्ञापन

2 of 5
पकड़ी गईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि यहां शहर क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों से महिलाएं व पुरुष आते रहते थे। सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। कोतवाली व महिला थाना पुलिस ने मोहल्ले में सेक्स रैकेट चलाने वाले घर पर छापा मारा। पुलिस फोर्स देखकर घर में भगदड़ मच गई। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं व पांच पुरुषों को पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि पकड़ी गई पांच महिलाओं में कुछ ग्रामीण क्षेत्रों से बुलाई गई थीं। वहीं पांचों पुरुष शहर के रहने वाले हैं। पूछताछ में पता चला कि यहां पर दूसरे शहरों से भी महिलाओं को देह व्यापार के लिए बुलाया जाता था। 
 

4 of 5
पकड़ी गईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
गंगोत्रीनगर निवासी संचालिका के दो बेटे भी इस अनैतिक देह व्यापार के धंधे में शामिल थे, जो ग्राहकों को लाने का काम करते थे। पुलिस ने इन्हें भी मौके से तीन अन्य युवकों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला है कि युवतियों को फोन से बुलाया जाता था। संचालिका के डबल स्टोरी मकान के प्रथम तल पर बने कमरों में देह व्यापार का धंधा होता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
गरीब परिवारों की युवतियों को लालच देकर धंधे में उतारा
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से संचालिका समेत पांच युवतियों को पकड़ा था, जिनमें चार युवतियां गांवों से बुलाई गईं थीं। रैकेट संचालिका गरीब परिवारों की युवतियों को पैसे का लालच देकर फंसाती थी। युवतियों को लाने और फिर उन्हें भेजने के लिए गाड़ी का भी इस्तेमाल किया जाता था। सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी का कहना है कि सेक्स रैकेट के तार कहां तक जुड़े हैं इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें