सड़क पर पेड़ गिरने से लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा समस्या सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, किला उपकेंद्र के इलाकों में रही। मिशन और कैंट उपकेंद्र के इलाकों में भी पेड़ों की टहनियां गिरने से लाइनें ब्रेक डाउन हो गईं। सिविल लाइंस और चौपुला में ट्रांसफार्मर के केबल जलने व जंपर उड़ने के कारण समस्या रही। पीलीभीत बाइपास पर खंडेलवाल कॉलेज के पास पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। हाईवे पर जाम भी लग गया। एक घंटे बाद पेड़ हटाने के बाद यातायात सामान्य किया जा सका।