फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में क्रूरता की हदें पार: निर्ममता से युवती का कत्ल... स्टाफ को भनक तक न लगी; दिल दहलाने वाली तस्वीरें

Wed, 21 Aug 2024 08:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 12
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
बरेली शहर के होटलों में प्रेमी जोड़ों को नियम विरुद्ध तरीके से कमरा देने की होड़ मची है। व्यस्ततम इलाके के होटल प्रीत पैलेस का हाल भी इससे जुदा नहीं है। तंग जगह में अग्निशमन मानकों को ताक पर रखकर बनाए गए होटल के प्रबंधन पर घटना के बाद अंगुलियां उठ रही हैं।

एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने जब होटल के मालिक करनप्रीत सिंह व मैनेजर राजकुमार से पूछताछ की तो वह सवालों का जवाब देने की बजाय बगलें झांकते दिखे। वह सही से नहीं बता सके कि युवती किस समय आई और उसकी आईडी जमा क्यों नहीं कराई गई।

 
विज्ञापन

2 of 12
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
निर्ममता से दिन में युवती की हत्या की गई तो किसी स्टाफ ने उसकी चीख या आवाज आखिर क्यों नहीं सुनी? आरोपी के आराम से निकल जाने के बाद भी करीब 18 घंटे तक कमरे में मौजूद लोगों की सुध क्यों नहीं ली गई? इन सवालों के जवाब भी उनके पास नहीं थे।

 
विज्ञापन

3 of 12
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
स्टाफ ने सफाई दी कि कमरे में लड़की होने की वजह से उन्होंने बिना बुलाए जाने से परहेज किया। तंग जीने से होकर ऊपर तीसरी मंजिल पर पहुंचे अधिकारियों को होटल में बाकी इंतजाम भी ढुलमुल से लगे। एसपी सिटी ने बताया कि उच्चाधिकारियों को स्थिति बताई जाएगी। होटल प्रबंधन पर भी कार्रवाई हो सकती है।

4 of 12
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को नहीं हो सका पोस्टमार्टमपुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और बेड पर लहूलुहान पड़े शव की हालत देखी। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। इस बात को लेकर अफसर चौंके कि आखिर हत्या की किसी को भनक क्यों नहीं लगी।
विज्ञापन

5 of 12
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
आशंका है कि हत्या से पहले शब्बो को नशा या जहर दिया गया होगा जिसकी वजह से वह प्रतिरोध नहीं कर सकी। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। ऐसे में बुधवार को स्थिति साफ हो सकती है।

 
विज्ञापन

6 of 12
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
होटल एसोसिएशन बोली- निष्पक्ष जांच करे पुलिस
होटल प्रीत पैलेस में हत्या के मामले में सवाल उठे तो होटल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी सतीश अग्रवाल व डॉ. अनुराग सक्सेना के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एसपी सिटी राहुल भाटी से निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में अमित पांडे, आलोक चौरसिया, निखिल थापर, जुनैद, मोहमद अफजाल, दिनेश शर्मा, शुजा खान व आर के अग्रवाल आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

7 of 12
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
बरेली में मंगेतर ने होटल में युवती का गला रेता, खुद ट्रेन से कटकर दी जान
बरेली कोतवाली से सौ मीटर दूर स्थित प्रीत पैलेस होटल में शाही कस्बा निवासी युवती फरजाना उर्फ शब्बो की गला रेतकर निर्ममता से हत्या करने के बाद मंगेतर आजमनगर निवासी आलम कुरैशी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार दोपहर कमरे से युवती का शव मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने छह घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया। दोनों की मौत के बाद हत्या की वजह राज बनकर रह गई।

 

8 of 12
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
पुराना रोडवेज बस स्टैंड के पास प्रीत पैलेस होटल में आजमनगर निवासी आलम ने 18 अगस्त की शाम कमरा बुक किया था। उसके साथ युवती भी आई। होटल स्टाफ ने केवल आलम के आधार कार्ड का फोटो अपने मोबाइल फोन में लिया। इस दौरान आलम बाहर आता-जाता रहा। वह युवती की चाकू से गला रेतकर व शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर कब हत्या कर गया, किसी को पता नहीं चला।


 

9 of 12
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर तक युवती का शव होटल के कमरे में सड़ता रहा। बदबू आने पर स्टाफ ने कमरा खोलकर देखा। शव मिलने पर सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जानकारी पर एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव, कोतवाल दिनेश शर्मा पुलिस, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

 

10 of 12
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
होटल प्रबंधन से मिली आलम की आईडी के आधार पर पुलिस ने शब्बो की पहचान की। बाद में पता लगा कि आलम ने सोमवार रात करीब नौ बजे फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में धनेटा क्राॅसिंग के पास 14230 योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। जीआरपी ने अज्ञात के तौर पर उसका पंचनामा भरवाया। कोतवाली पुलिस ने परिजनों को साथ ले जाकर शव की पहचान कराई।
 

11 of 12
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
लॉक नहीं किया कमरा
माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद आलम पकड़े जाने के डर से जल्दबाजी में होटल से निकला होगा। यही वजह रही कि उसने कमरे का दरवाजा भी लॉक नहीं किया।

 
विज्ञापन

12 of 12
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
युवती की हत्या के बाद आरोपी आलम ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि काफी समय पहले दोनों की शादी तय हुई थी। हत्या की क्या वजह रही, दोनों लोगों की मौत के बाद ये स्पष्ट नहीं हो सका है। होटल प्रबंधन की लापरवाही लग रही है कि उन्होंने युवती की आईडी क्यों नहीं ली, मामले में कार्रवाई को लेकर विमर्श किया जाएगा। - राहुल भाटी, एसपी सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें