फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मुझे खोजना मत...मैंने शादी कर ली', पूजा के फोन से लगाया स्टेट्स; इवेंट मैनेजर के 'कातिल' ने चली थी ये चाल

Sat, 24 Jan 2026 12:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में 12 जनवरी से लापता बारादरी इलाके की निवासी इवेंट मैनेजर पूजा राना (30) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में फिजियोथेरेपिस्ट विमल को पुलिस ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। शव का पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया गया। आरोप है कि रुपये व जेवर लूटने की खातिर हत्या की गई।
विज्ञापन
1 of 10
Event manager murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बरेली में इवेंट मैनेजर पूजा की हत्या के आरोपी विमल दिवाकर ने खुद को बचाने के लिए बहुत होशियारी दिखाई, लेकिन अपने बुने जाल में फंसता चला गया। वह एक सप्ताह से पुलिस को पट्टी पढ़ा रहा था, लेकिन जब एसओजी ने कार में पूजा के साथ बैठकर जाते हुए उसकी फुटेज दिखाई तो वह तोते की तरह सच उगलता चला गया। 

विमल ने बताया कि हत्या के बाद उसने पूजा का मोबाइल स्विच ऑफ करके अपने पास रख लिया। वह पूजा के परिवार की गतिविधियों पर नजर रखे रहा। जब पुलिस गुमशुदगी लिखकर पूजा को खोजने लगी तो दो दिन बाद वह दिल्ली चला गया। उसे पूजा के मोबाइल का पासवर्ड पता था। 
विज्ञापन

2 of 10
पूजा की हत्या के बाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने दिल्ली में पूजा का मोबाइल फोन ऑन किया। फिर इंस्टाग्राम पर स्टेट्स अपडेट किया कि मैंने शादी कर ली है, मेरा पीछा मत करना। परिजनों ने यह पुलिस को दिखाया। जांच में लोकेशन दिल्ली की आई तो बारादरी पुलिस की एक टीम वहां पहुंची पर उसका पता नहीं लगा। 
 
विज्ञापन

3 of 10
पूजा की हत्या के बाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या में मददगार दोस्त की तलाश, स्कूटी भी ठिकाने लगाई
विमल ने सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव को बताया कि हत्या से लेकर शव व स्कूटी ठिकाने लगाने तक में उसका एक और साथी भी शामिल रहा जो इज्जतनगर इलाके का निवासी है। पूजा की स्कूटी एग्जीक्यूटिव क्लब के पास खड़ी थी। 
 

4 of 10
इवेंट मैनेजर के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अगले दिन विमल व उसका साथी इस स्कूटी को लेकर निकल गए। उन्होंने पीलीभीत के पूरनपुर इलाके की शारदा नहर में स्कूटी फेंक दी। शुक्रवार को इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने विमल को लेकर स्कूटी भी क्रेन से निकलवा ली।
 
विज्ञापन

5 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इवेंट मैनेजर पूजा की हत्या, साथी फिजियोथेरेपिस्ट गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बरेली में 12 जनवरी से लापता बारादरी इलाके की निवासी इवेंट मैनेजर पूजा राना (30) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में फिजियोथेरेपिस्ट विमल को पुलिस ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। शव का पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया गया। 
विज्ञापन

6 of 10
पोस्टमार्टम हाउस पर पूजा के पिता व अन्य परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि रुपये व जेवर लूटने की खातिर हत्या की गई। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की पड़ताल में जुटी है। पोस्टमार्टम हाउस पर मिले प्रेम सिंह राना ने बताया कि उनकी बेटी पूजा शादी-विवाह व अन्य इवेंट कराती थी। 

 
विज्ञापन

7 of 10
पूजा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह 12 जनवरी को अपनी मां महेंद्र देवी और बहन शालिनी से एक इवेंट में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। रात में वह घर नहीं लौटी। ऐसा अक्सर हो जाता था, लेकिन उसका फोन बंद होने से परिजन परेशान हुए। दूसरे दिन रात में पुलिस को सूचना दी तो गुमशुदगी दर्ज की गई।

8 of 10
इवेंट मैनेजर के पिता और पूजा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो फुट गहराई में दबा था पूजा का शव 
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि बरातघर के पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पूजा के सहयोगी हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा खोह निवासी विमल को हिरासत में लिया। सख्ती की गई तो विमल ने रिठौरा-भोजीपुरा मार्ग से एक किमी अंदर ले जाकर दो फुट गहराई में दबा पूजा का शव बरामद कराया। 

9 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जवाबी फायरिंग में विमल के पैर में लगी गोली
उसी की निशानदेही पर पुलिस ने पीलीभीत के पूरनपुर की शारदा नहर से पूजा की स्कूटी बरामद की। वहां से लौटकर रामगंगा नगर कॉलोनी के पास मोबाइल फोन बरामद कराने के दौरान विमल ने झाड़ी से तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो विमल के पैर में गोली लगी। पूजा के शव का शुक्रवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

10 of 10
शव की तलाश करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूजा के साथी विमल ने ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। विमल ने कबूल किया कि पूजा पर उसके 25 हजार रुपये निकल रहे थे। कार में साथ खाने-पीने के दौरान उन्हीं रुपयों को लेकर बहस के बाद उसने मफलर से पूजा का गला दबा दिया। मफलर भी पूजा के शव के पास से बरामद हो गया है। विमल के साथ हत्या में कौन सहयोगी था, इसकी जानकारी की जा रही है। - मानुष पारीक, एसपी सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें