फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में ईद का जश्न: सजदे के बाद दुआ में उठे हाथ, गले मिलकर दी मुबारकबाद, रुहेलखंड में धूमधाम से मना पर्व

Thu, 11 Apr 2024 11:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 12
ईदगाह पर नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
बरेली में ईदगाह सहित शहर की सभी मस्जिदों में बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद खुशहाली के लिए दुआ की गई। इसके बाद लोग एक-दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। पड़ोसी जनपद बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी ईद की धूम रही। ईदगाहों समेत सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। 

बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह से ही लोग पहुंचने लगे थे। कुछ ही देर में ईदगाह भर गया। इसके बाद चहारदीवारी के बाहर, आसपास के मकानों की छत पर व बैठकों में सफे लगाकर लोग बैठ गए। इसी बीच काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी खानदान के लोगों के साथ ईदगाह पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 12
ईदगाह पर नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
काजी-ए-हिंदुस्तान के पहुंचते ही परिसर मजहबी नारों से गूंज उठा। ठीक 10:30 बजे उन्होंने डायस पर पहुंचकर ईद की नमाज अदा कराई। खुत्बे व दुआ के बाद लोगों ने असजद मियां से मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद मिलने-जुलने, मुबारकबाद देने व दावतों का दौर शुरू हो गया जो देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

3 of 12
मस्जिद में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां व राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां ने लोगों को मुबारकबाद पेश की। खानदान के लोगों साथ दरगाह आला हजरत व खानकाह ताजुश्शरिया पहुंचकर काजी-ए-हिंदुस्तान ने हाजिरी दी और दुआएं कीं। 

4 of 12
नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख मस्जिदों और दरगाहों में भी अदा की गई नमाज
ईद के मौके पर शहर की तमाम छोटी बड़ी मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। खासतौर से दरगाह आला हजरत स्थित रजा मस्जिद में मुफ्ती जहीम रजा ने नमाज अदा कराई। इसके बाद अल्लामा तौसीफ मियां ने दुआ की। दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां उर्फ सुब्हानी मियां, सज्जादानशीन अहसन रजा खां कादरी, मौलाना मन्नान रजा खां उर्फ मन्नानी मियां, मौलाना तौकीर रजा खां, अल्लामा मोहतशिम रजा खां सहित तमाम खानदान के लोग नमाज में शामिल हुए।
विज्ञापन

5 of 12
ईद की नमाज अदा कराने जाते सज्जादानशीन शाह मेहंदी मियां नियाजी - फोटो : अमर उजाला
खानकाह नियाजिया में सज्जादानशीन शाह मेहंदी मियां नियाजी ने नमाज अदा कराई। यहां प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी की निगरानी में नमाज पढ़ाई गई। आस्तान-ए-आलिया मोहम्मदिया (दरगाह वली मियां) स्थित चांद मस्जिद में दरगाह के सज्जादानशीन अल्हाज अनवर मियां हुजूर नमाज के बाद दुआ की और लोगों को मुबारकबाद पेश की। 
विज्ञापन

6 of 12
ईद पर छाया रहा फलस्तीन का मुद्दा - फोटो : अमर उजाला
छाया रहा फलस्तीन का मुद्दा
ईद पर फलस्तीन का मुद्दा छाया रहा। ईदगाह सहित तमाम मस्जिदों में फलस्तीनियों के हक में दुआ की गई। ईदगाह पर कुछ युवकों ने इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए प्रधानमंत्री से इस्राइल के हमले रुकवाने की अपील कर रहे थे। इस दौरान वहां फोर्स पहुंच गया। उन्होंने समझाकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।
विज्ञापन

7 of 12
एक-दूसरे को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद - फोटो : अमर उजाला
ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे नेतागण
ईद पर ईदगाह पर जिले भर के तमाम लोग नमाज के लिए जुटे थे। इनके बीच विभिन्न पार्टियों के नेतागण मुबारकबाद देने पहुंचे थे। इसमें खास तौर से सपा के बरेली लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन, बसपा के लोक सभा प्रत्याशी छोटे लाल गंगवार, सपा के जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप, सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, प्रवक्ता योगेश जौहरी, दिनेश दद्दा और आप पार्टी के पदाधिकारी नमाजियों से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। 

8 of 12
बदायूं में ईदगाह पर नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
बदायूं में जामा मस्जिद और ईदगाह के अलावा छोटी बड़ी मस्जिदों में नमाज हुई। जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में शाही इमाम हाफिज ताहिर उल कादरी ने, ईदगाह पर हजरत अज्जाम मियां कादरी, मदरसा आलिया कादरिया में साहिबे सज्जादा खानकाह ज़िला काज़ी हज़रत अतीफ मियां कादरी ने नमाज अदा कराई।

9 of 12
लोगों ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद - फोटो : अमर उजाला
ईद के मुबारक मौके पर लोग गले मिले और भाईचारे का संदेश दिया। मुल्क की तरक्की और कौम की खुशहाली के लिए दुआ की गई। सैदपुर, उझानी, बिल्सी, वजीरगंज, अलापुर,उसावां, बिसौली, रमजानपुर, दबतोरी, दहगवां, म्याऊं, कादरचौक, उघैती, इस्लामनगर, रुदायान, सहसवान, फैजगंज बेहटा, आसफपुर, बगरैन, कुंवरगांव, बिनावर, मूसाझाग, दातागंज, उसहैत,सखानू, जगत, हजरतपुर आदि ईदगाहों में नमाज अदा कराई गई।

10 of 12
पीलीभीत में ईद की नमाज करते लोग - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में शहर से लेकर गांवों तक बृहस्पतिवार को ईद का उल्लास दिखा। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सेवइयां और अन्य पकवानों से मेहमानों का स्वागत किया गया। ईदगाह पर मेला भी लगा। शहर के ईदगाह में शाही जामा मस्जिद के इमाम इजहार अहमद बरकाती ने नमाज अदा कराई। नमाजियों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। 

11 of 12
शाहजहांपुर में ईद की नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में ईद-उल-फितर बृहस्पतिवार को पूरे जिले में परंपरागत तरीके से मनाई गई। ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। इस बीच सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
विज्ञापन

12 of 12
शाहजहांपुर में ईद की नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में बड़ी ईदगाह में सुबह साढ़े छह बजे से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने खिताब किया। ईदगाह कमेटी के सचिव सैयद कासिम रजा ने देश में वर्तमान हालात में मुसलमानों की स्थिति पर रोशनी डाली। उसके बाद ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें