फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2026: बरेली में कड़ी सुरक्षा के बीच हजारों लोगों ने अदा की नमाज, ईदगाहों में छाई रौनक; देखें तस्वीरें

Sat, 21 Mar 2026 11:55 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर की नमाज प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। शहर में सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई।
विज्ञापन
1 of 8
आंवला के ईदगाह में नमाज अदा करते लोग - फोटो : संवाद
बरेली में ईदगाह सहित शहर की सभी मस्जिदों में शनिवार को अकीदत के साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। ईद की मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 10:30 बजे अदा कराई गई। यहां खुदा के सजदे में एक साथ हजारों लोगों ने सिर झुकाया। अमन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर में सबसे पहले बाजार संदल खान स्थित दरगाह वली मियां स्थित चांद मस्जिद व साहूकारा की मदीना मस्जिद में सुबह 6:40 बजे पर नमाज अदा की गई। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी के अनुसार सबसे आखिर में दरगाह आला हजरत स्थित रजा मस्जिद में सुबह 11 बजे नमाज अदा की गई। शहर से लेकर गांव-कस्बों तक ईद की रौनक है। 
विज्ञापन

2 of 8
बरेली में ईदगाह में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
शहर के बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह सात बजे से ही लोग यहां पहुंचने लगे थे। कुछ ही देर में ईदगाह भर गया। यहां सुबह 10:30 बजे ईद की नमाज अदा कराई गई। इसके बाद मिलने-जुलने, मुबारकबाद देने का दौर शुरू हो गया। ईद को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह दिखा। 
विज्ञापन

3 of 8
नमाज अदा करते लोग - फोटो : संवाद
शहर की प्रमुख मस्जिदों और दरगाहों में भी पढ़ी गई नमाज
ईद-उल-फितर पर शहर की तमाम छोटी बड़ी मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। खासतौर से दरगाह आला हजरत स्थित रजा मस्जिद में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। इसके अलावा जिलेभर के ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। 

4 of 8
शीशगढ़ में नमाज अदा करते लोग - फोटो : संवाद
कस्बों में ईद की रौनक 
आंवला, मीरगंज, नवाबगंज, फतेहगंज पश्चिमी, हाफिजगंज, क्योलड़िया, अलीगंज, भमोरा, बिशारतगंज, सिरौली, शाही, फरीदपुर, भुता और फतेहगंज पूर्वी में भी ईद उल फितर का जश्न धूमधाम से मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में तय वक्त पर ईद की नमाज अदा की गई। 
विज्ञापन

5 of 8
प्रमुख स्थानों पर पुलिस रही तैनात - फोटो : अमर उजाला
पुलिस-पीएसी का पहरा, ड्रोन से भी निगरानी
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि ईद के मद्देनजर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। ऑफिस, पेशी व विभिन्न प्रकोष्ठों में लगे स्टाफ के साथ ही पुलिस लाइन का स्टाफ भी ईद के दिन शहर के प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया। चार कंपनी पीएसी के साथ ही एक कंपनी आरआरएफ भी जिले में मौजूद है। घनी बस्तियों में ड्रोन से भी सुरक्षा बंदोबस्त की निगरानी की जा रही है। 
 
विज्ञापन

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री
ईद के मौके पर शनिवार सुबह पांच बजे से पर्व की समाप्ति तक भारी वाहन शहर में प्रतिबंधित रहेंगे। एसपी यातायात अकमल खान ने लोगों को परेशानी से बचने के लिए डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने की सलाह दी। कहा है कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और असुविधा से बचें। 
विज्ञापन

7 of 8
एसपी यातायात अकमल खान - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली, रामपुर, नैनीताल व पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा, बड़ा बाइपास, विलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्टनगर तक आ सकेंगे। दिल्ली, रामपुर, नैनीताल व पीलीभीत की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से विलयधाम, इन्वर्टिस, फरीदपुर, दातागंज, देवचरा होकर जा सकेंगे। बदायूं की तरफ आने वाले भारी वाहन देवचरा, दातागंज, फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
शुक्रवार को बाजारों में रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली, रामपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहे से मिनी बाइपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर, सौ फुटा पूर्वी होते हुए सेटेलाइट बस स्टैंड तक आएंगी व इसी रास्ते से वापस जाएंगी। नमाज के दौरान सभी तरह के भारी वाहन, रोडवेज बसें, चौकी चौराहा व मिनी बाइपास से दूल्हे मियां मजार की तरफ प्रतिबंधित रहेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें