फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस संग 'कातिल' अजय ने प्रशासन में भी बना रखी थी गहरी पैठ, दो अफसरों की हत्या के मामले में एक और खुलासा

Fri, 20 Mar 2026 03:14 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके परिवार की सैजनी गांव स्थित 26 दुकानों को दातागंज तहसील प्रशासन ने सील कर दिया है। अब इनके ध्वस्तीकरण से लेकर इनको जरूरतमंदों को आंवटित करने आदि प्रक्रिया पर विचार चल रहा है। इसी के चलते बीते तीन दिनों से बुलडोजर की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
1 of 13
badaun double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के दो अफसरों के हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह की स्थानीय पुलिस के साथ ही तहसील प्रशासन में भी गहरी पैठ थी। इन बातों का खुलासा इसके सामने आए साम्राज्य से हो चुका है। सरकारी जमीन पर मकान व दुकानों का निर्माण, ग्राम समाज की जमीनों पर कब्जा, जमीनों की खरीद-फरोख्त से लेकर सरकारी आवास का भी लाभ आरोपी ने खुद अपनी पत्नी के नाम ले रखा था। इन सब का खुलासा होने के बाद अभी तक प्रशासनिक स्तर पर किसी भी जिम्मेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई न होना भी चर्चा का विषय बन रहा है।

पुलिस की लापरवाही सामने आई है तो एसएसपी से लेकर सीओ, एसओ व दरोगा को हटाया जा चुका है। लेकिन पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी घटना को लेकर बराबर के दोषी है। हालांकि एसआईटी जांच में दोषी अधिकारी व कर्मचारियों के नाम सामने आने के बाद उन पर शिकंजा कसना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 13
मृतक सुधीर गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सील 26 दुकानों को ध्वस्त करने पर चल रहा विचार
आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके परिवार की सैजनी गांव स्थित 26 दुकानों को दातागंज तहसील प्रशासन ने सील कर दिया है। अब इनके ध्वस्तीकरण से लेकर इनको जरूरतमंदों को आंवटित करने आदि प्रक्रिया पर विचार चल रहा है। इसी के चलते बीते तीन दिनों से बुलडोजर की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

3 of 13
आरोपी अजय प्रताप सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अवैध बाजार से वसूली में नहीं दर्ज हुआ केस
सैजनी में सरकारी जमीन पर आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिवार वाले अवैध तरीके से बाजार लगवाकर धन उगाही करते थे। बुधवार को एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह ने इसे बंद करवा दिया था, लेकिन इस मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी है। जबकि एसडीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही थी।
 

4 of 13
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद बाहर मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बैंक खुले, पर संचालन मुश्किल
सैजनी गांव में आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके परिवार की जो 26 दुकानें चिन्हित कर सील की गई है उसी मार्केट में घर में एक बैंंक भी चल रहा है। बृहस्पतिवार को बैंक खुली तो कामकाज हुआ, लेकिन दुकानों के ध्वस्तीकरण को लेकर बैंक का संचालन आगे कहां होगा यह अभी तय नहीं हो सका है।
विज्ञापन

5 of 13
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में अभी तक प्रशासनिक स्तर पर किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। यदि किसी की भूमिका संदिग्ध मिलेगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - अवनीश राय, डीएम
 
विज्ञापन

6 of 13
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टावर के ट्रांसफार्मर से कटिया डालकर चोरी की बिजली से रोशन था आरोपी अजय के ताऊ का घर
एचपीसीएल कांड से जुड़े हत्यारोपी के परिवार पर प्रशासनिक कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव निवासी आरोपी अजय प्रताप सिंह के ताऊ राकेश सिंह के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

7 of 13
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार को जेई सुनील कुमार पाल के नेतृत्व में टीम ने विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। जांच में सामने आया कि एक कंपनी के मोबाइल टावर के ट्रांसफार्मर से बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने मौके पर करीब 814 वाट लोड का अवैध उपयोग पाया।

8 of 13
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर जेई की तहरीर पर थाना एंटी पावर थेफ्ट थाने में राकेश सिंह के खिलाफ विद्युत चोरी का केस बुधवार देर रात दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी संत राम वर्मा ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और आरोपी को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

9 of 13
एचपीसीएल प्लांट में डबल मर्डर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 एसी, 15 पंखे समेत भारी लोड पकड़ा, कनेक्शन से छह गुना अधिक खपत
छापेमारी के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। राकेश सिंह के घर में 10 एसी, 15 पंखे समेत कई विद्युत उपकरण संचालित पाए गए, जबकि वहां मात्र एक किलोवाट का ही अधिकृत कनेक्शन था। इस तरह वास्तविक उपयोग अनुमत लोड से करीब छह गुना अधिक पाया गया।

10 of 13
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस और परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
घटना 12 मार्च को दोपहर के समय हुई थी, जब ग्राम सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में अजय प्रताप सिंह ने प्लांट प्रबंधक सुधीर गुप्ता (58) और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा (34) को गोली मार दी थी। दोनों गंभीर रूप से घायल अधिकारियों को तत्काल सीएचसी दातागंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस घटना के बाद प्लांट कर्मचारी जीशान अंसारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
 

11 of 13
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में आरोपी अजय प्रताप सिंह ने खुलासा किया कि वह एचपीसीएल प्लांट में वेंडर के रूप में काम करता था। प्रबंधक सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा द्वारा उसे नौकरी से निकाले जाने और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने से वह रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते उसने दो तमंचे लेकर प्लांट में घुसकर दोनों अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

12 of 13
मृतक हर्षित मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या में प्रयुक्त तमंचे उसने ग्राम मुडसैना के जंगल में छिपा दिए थे। 13 मार्च को पुलिस आरोपी को लेकर तमंचा बरामद करने के लिए मुडसैना के जंगल पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने छिपाए गए तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

13 of 13
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद बाहर मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, आरोपी की फायरिंग में सिपाही ओमबीर सिंह के बाएं हाथ में भी गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें