फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के बाद की खुदकुशी: इस वजह से दंपती में अक्सर होता था विवाद...ठेकेदार का हताश रहने का ये था कारण

Sun, 18 Aug 2024 11:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 10
bareilly murder - फोटो : अमर उजाला
Bareilly News Hindi: बरेली के ग्रीन पार्क कॉलोनी में ठेकेदार आलोक तोमर (52) और उनकी पत्नी रितु (45) की घर में गोली लगने से मौत हो गई। शनिवार को हुई इस घटना की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आलोक ने पहले पिस्टल से पत्नी के गले में गोली मारी, फिर खुद को कनपटी पर गोली मारी। घटना के पीछे शादी के 20 वर्ष बाद भी संतान न होने से दंपती के परेशान होने की बात सामने आई है। बागपत के बड़ौत क्षेत्र के गांव कासिमपुर खेड़ी निवासी आलोक कई वर्षों से ग्रीन पार्क कॉलोनी में रह रहे थे। बहेड़ी में उनका फार्म हाउस है, इसके अलावा वह निर्माण संबंधी ठेकेदारी भी करते थे। 
 
विज्ञापन

2 of 10
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आलोक कासगंज के सीओ सिटी विजय राणा के साढू हैं। दोपहर एक बजे नौकरानी ममता के बजाय उसकी दो बेटियां काम करने आईं। काफी देर दरवाजा खटखटाने और घंटी बजाने पर भी अंदर से आवाज नहीं आई। यह बात बताने पर ममता ने रितु की बड़ी बहन मधु राणा को कॉल करके जानकारी दी। 

 
विज्ञापन

3 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मधु भी इसी कॉलोनी में रहती हैं। वह रितु के घर पहुंचीं और खिड़की की जाली हटाकर किसी तरह अंदर से लगी चिटकनी खोली। अंदर एक कमरे में बेड पर रितु और आलोक के शव खून से सने पड़े देख मधु अवाक रह गईं। 
 

4 of 10
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अपने पति विजय राणा को सूचना दी और फिर उनके बताने पर बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय व रुहेलखंड चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर आकर साक्ष्य जुटाए। एसएसपी अनुराग आर्य ने भी मुआयना किया।
विज्ञापन

5 of 10
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
निसंतान दंपती में अक्सर होता था विवाद, आवेश में हुई घटना
ग्रीन पार्क में हुई घटना दंपती के रोजमर्रा के विवादों से उपजी बताई जा रही है जिसमें क्षणिक आवेश में दोनों की जान चली गई। घर में दंपती के अलावा कोई नहीं था तो मौत की सही वजह राज ही बनकर रह गई है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। हालांकि पुलिस मोबाइल के सहारे जांच करने की बात कह रही है। 

 
विज्ञापन

6 of 10
इसी कमरे में मिले शव - फोटो : अमर उजाला
आलोक तोमर के साढ़ू कासगंज के सीओ सिटी विजय राणा शाम के समय मौके पर पहुंचे। तब घर पर मौजूद उनकी पत्नी मधु फफककर रो पड़ीं। सबसे पहले मधु ने ही अपनी बहन और बहनोई को निर्जीव हालत में देखा था। आस-पड़ोस की महिलाएं उन्हें सांत्वना दे रही थीं। 

 
विज्ञापन

7 of 10
ठेकेदार का घर - फोटो : अमर उजाला
विजय राणा ने कमरे का हाल देखा तो उनके भी आंसू छलक उठे। बताया कि वह और आलोक बागपत के एक ही इलाके के निवासी हैं। आलोक वहां के बड़े किसान परिवार से हैं। उन्होंने यहां बहेड़ी में भी बड़ा फार्म हाउस बना रखा है।

 

8 of 10
मौके पर मौजूद पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला
राणा ने बताया कि आलोक उन्हें शुरू से बड़े भाई जैसा स्नेह देते थे तो उन्होंने बेटी की तरह पाली अपनी साली रितु की उनसे शादी करा दी थी। दोनों ने घर भी कुछ दूरी पर बनाया था और एकदूसरे के सुखदुख में साथी रहते थे। 

 

9 of 10
Bareilly case - फोटो : अमर उजाला
बताया कि आलोक के पिता की पहले मौत हो गई थी। छोटे भाई कोरोना में चल बसे, तब से आलोक कुछ हताश रहते थे। हालांकि आलोक की मां शहर में ही दूसरे बेटे के परिवार के पास रहती हैं जो अक्सर उनके पास आती-जाती रहती थीं।

 
विज्ञापन

10 of 10
पूछताछ करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आलोक तोमर और उनकी पत्नी की गोली लगने से मौत हुई है। घर अंदर से बंद था। लग रहा है कि पहले महिला को गोली मारी गई है और फिर आलोक ने खुद को गोली मारी है। बारीकी से बिंदुवार जांच कराई जा रही है, पिस्टल भी बरामद हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें