सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के चलते जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, सरकार 1.20 लाख रुपये तक अनुमन्य धनराशि देगी। किसी का मकान कटान के चलते नदी में समा गया है तो न केवल आवास के लिए भूमि का पट्टा देगी, बल्कि उसके लिए आवास योजना से आवास की भी व्यवस्था की जाएगी। आवास की व्यवस्था न होने तक शरणालयों में जगह दी जाएगी। किसी भी सूरत में किसी को बेघर नहीं रहने देंगे।