बरेली-मथुरा हाईवे पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार डीसीएम मिनी ट्रक ने कछला से गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों वाहन पलट गए। हादसे में मां-बेटी समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए। हादसा मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे हुआ। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव अहोरामई निवासी भोगराज का परिवार, उसके रिश्तेदार और पड़ोस के कई लोग उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर कछला से गंगा स्नान करके लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर परिवार का ही युवक मेहरबान चला रहा था। राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक पहुंचते ही अचानक पीछे से तेज रफ्तार में आई डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम पलट गई।
विज्ञापन
2 of 7
Budaun Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद डीसीएम का ड्राइवर मौके से भाग गया। इधर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए तो कुछ लोग इधर-उधर जा गिरे। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई और बचाव कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
3 of 7
Budaun Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर सिविल लाइंस, कोतवाली और उझानी पुलिस पहुंच गई। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। इस दौरान भोगराज की मां सुषमा (65) पत्नी लेखराज, बहन अनीता (40) पत्नी वीरपाल निवासी नबाब नगला मूसाझाग, सास मीरा (60) पत्नी ग्रीश निवासी वमनपुरा थाना हजरतपुर के अलावा ग्राम अहोरामई निवासी संगीता (22) पुत्री महेंद्र, सहदेव (12) पुत्र ब्रहम सिंह और पूनम (28) पत्नी सुधीर की मौत हो गई।
4 of 7
Budaun Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
करीब 30 लोग घायल हुए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 45 लोग सवार थे। कुछ घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कुछ लोग रेफर किए गए हैं। सूचना पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान और सीओ सिटी आलोक मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
5 of 7
Budaun Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों ने तोड़ा दम
हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें भोगराज की मां सुषमा, बहन अनीता और सास मीरा की मौत हुई है, जबकि तीन अन्य
लोग सुषमा की बिरादरी के हैं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव अहोरामई निवासी 65 वर्षीय सुषमा पत्नी लेखराज के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा भोगराज, मझला रूपेंद्र और सबसे छोटा सत्यवीर। उनकी बेटी अनीता करीब छह-सात किलोमीटर दूर नवाबपुरा गांव में ब्याही थी।
विज्ञापन
6 of 7
Budaun Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को गंगा स्नान करने के लिए अनीता भी मायके आ गई थी। इसके अलावा बड़े बेटे भोगराज की ससुराल से सास मीरा पत्नी गिरीश भी आई थी। मीरा हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव वमनपुरा की रहने वाली थीं। इस हादसे में मरे सहदेव, पूनम और संगीता भी एक ही जाति के हैं लेकिन उनके परिवार अलग-अलग हैं।
बिलख रहे पूनम के बच्चे
ग्राम अहोरामई निवासी सुधीर दो भाइयों में बड़ा है। वह खेतीबाड़ी करता है। उसका पांच वर्षीय बेटा बॉबी और दो वर्षीय बेटा रितिक है। पत्नी पूनम की मौत से बच्चे बिलख रहे हैं। उनकी देखभाल करने वाला सुधीर बचा है।