फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun Case: वारदात से साढ़े तीन घंटे पहले सैलून में साजिद ने किया था ये काम; कॉलोनी के युवक का बड़ा खुलासा

Sat, 23 Mar 2024 09:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
1 of 14
Budaun Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
बदायूं में दो मासूम भाइयों की हत्या को लेकर अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आयुष और अहान को निर्ममता से मारने वाले साजिद को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद पुलिस भी हैरान है। 

दरअसल, दो बच्चों की हत्या करने से करीब साढ़े तीन घंटे पहले साजिद अपने सैलून में रोया था। वह किसी बात को लेकर बेहद परेशान दिख रहा था। यह खुलासा बाबा कॉलोनी के ही एक युवक ने पुलिस के सामने किया है। 
विज्ञापन

2 of 14
आरोपी साजिद, जावेद, मृतक बच्चों के पिता - फोटो : अमर उजाला
युवक ने बताया कि वह सैलून में फेशियल कराने पहुंचा था। जब वह फेशियल करा रहा था, तब साजिद परेशान दिखाई दे रहा था, लेकिन वह किस बात को लेकर परेशान था, यह उसने पूछने पर भी नहीं बताया।
विज्ञापन

3 of 14
आरोपी जावेद, आरोपी साजिद - फोटो : अमर उजाला
साजिद ने मंगलवार की शाम 6.30 बजे वारदात को अंजाम दिया था। साजिद ने चार बजे अपनी दुकान बंद कर दी थी। साढ़े तीन बजे के करीब बाबा कॉलोनी का ही एक युवक फेशियल कराने सैलून पर पहुंचा था। 
 

4 of 14
बदायूं डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
उसका कहना है कि उस वक्त साजिद परेशान दिखाई दे रहा था। उसने साजिद से परेशानी का कारण पूछा तो उसने कारण तो नहीं बताया, लेकिन रोने लगा था। युवक के मुताबिक, ऐसा लगा कि वह किसी गहरे सदमे में है। 
विज्ञापन

5 of 14
सना, आरोपी साजिद की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
उसके आत्मघाती कदम उठाने का खतरा लग रहा था, लेकिन यह नहीं लगा कि वह दो बच्चों की हत्या कर देगा। बकौल युवक, कोई तो ऐसी बात थी, जिसे लेकर साजिद खुद को संभाल नहीं पा रहा था। 
 
विज्ञापन

6 of 14
पीड़ित विनोद को ढाढ़स बंधाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में यही राज खुलना चाहिए, लेकिन यह अभी तक पहेली बना हुआ है। साजिद की परेशानी का क्या विनोद ठाकुर के घर से कोई ताल्लुक था, इस सवाल का जवाब मिलना ही चाहिए।
 
विज्ञापन

7 of 14
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
पता लगा है कि वारदात से कुछ घंटे पहले वह अपने सैलून पर रोया था। इसकी वजह तलाशी जा रही है। जावेद और साजिद के मोबाइलों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। उससे कुछ तथ्य सामने आने की उम्मीद है। अब तक जो जावेद ने बताया है हम उसके अनुसार भी छानबीन कर रहे हैं। जल्द ही वारदात की वजह तलाश ली जाएगी। -आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी 

8 of 14
एसएसपी आलोक प्रियदर्शी व अन्य पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
बाबा कॉलोनी में अब भी पुलिस बल तैनात
हत्याकांड के बाद से बाबा कॉलोनी में पुलिस बल तैनात है। पीड़ित परिवार के बाहर इंस्पेक्टर कुंवरगांव राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगाई गई है। मंडी समिति के नजदीक मूसाझाग इंस्पेक्टर मनोज कुमार को लगाया गया है। सीओ सिटी आलोक मिश्रा भी लगातार भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। हालांकि मोहल्ले में अब शांति है। स्थानीय लोगों ने अपनी दुकानें भी खोलनी शुरू कर दी हैं। 

 

9 of 14
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
परिजनों को पांच करोड़ की सहायता देने की मांग 
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने परिवार को पांच करोड़ रुपये की सहायता और नौकरी देने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय ज्ञापन भेजा है। उनका कहना है कि इस घटना से समाज में दहशत फैलाने की कोशिश की गई है।
 

10 of 14
आरोपी जावेद को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दो बच्चों की हत्या के सह आरोपी जावेद को कोर्ट ने भेजा जेल
उधर, दो बच्चों की हत्या के सह आरोपी जावेद को पुलिस ने शुक्रवार को सीजेएम मोहम्मद साजिद के न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब जावेद की कोर्ट में अगली पेशी चार अप्रैल को होगी।

11 of 14
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
बाबा कॉलोनी निवासी ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बच्चों आयुष (13) व अहान (06) की 19 मार्च को शाम 6.30 बजे चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसमें नामजद साजिद वारदात के कुछ घंटे बाद ही पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था, जबकि यह आरोपी उसके भाई जावेद ने नाटकीय ढंग से 21 मार्च को बरेली में आत्मसमर्पण कर दिया था। बदायूं पुलिस उसे लेकर आई। करीब 24 घंटे वह पुलिस के कब्जे में रहा।

12 of 14
Budaun Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
शुक्रवार को दिन में 11 बजकर 35 मिनट पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोहम्मद साजिद की कोर्ट में पेश किया। जहां से जावेद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पेशी की अगली तारीख 4 अप्रैल लगाई गई है।

13 of 14
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जावेद और मुठभेड़ में मारे गए उसके भाई साजिद के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज किया है, उसके मुताबिक दोनों हत्या के इरादे से एक साथ विनोद के घर घुसे थे। दोनों पर हत्या और जानलेवा हमले की धाराएं लगाई गईं हैं।
विज्ञापन

14 of 14
Budaun Double Murder - फोटो : अमर उजाला
जावेद पर इन धाराओं में दर्ज किया गया है मुकदमा
धारा 452 - अवैध रूप से घर में घुसना (सात साल तक की सजा और अर्थदंड)
धारा 307- हत्या का प्रयास (10 साल तक की सजा और जुर्माना)
धारा 302- हत्या ( मृत्यु दंड या आजीवन कारावास की सजा के साथ जुर्माना)
धारा 34 - समान आशय (दो या दो से अधिक एक राय होकर अपराध करें )
(वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश कांत सक्सेना के मुताबिक, जावेद पर लगी धाराओं में दोष सिद्ध होने पर आजीवन कारावास या मृत्युदंड की सजा सुनाई जा सकती है। )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें