फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा तूने ये क्या किया: दुल्हन बनकर बैठी रही निशा...बरात भी निकली लेकिन अचनाक हुआ कुछ ऐसा नहीं बन सकी सुहागन

Mon, 31 Oct 2022 12:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 9
सांकेतिक तस्वीर
लड़के वालों को मुंहमांगा दहेज न दे पाने की कैंसर पीड़ित बहन की मजबूरी को नजरंदाज कर भाई ने उसे ऐसा धोखा दिया कि पहले ही तंगी से जूझ रहा परिवार और ज्यादा तबाह हो गया। बहन को बताए बगैर उसने लड़के का रिश्ता कहीं और तय करा दिया। शादी की तारीख पर बहन का परिवार सारी तैयारियां कर बरात का इंतजार करता रहा लेकिन बरात दूसरी जगह चली गई। जोगी नवादा में रहने वाली अनिशा के मुताबिक उनकी बेटी निशा का रिश्ता उनके भाई आरिफ ने ही नवाबगंज के गांव हरदुआ में रहने वाले नासिर से तय कराया था। सारी बातचीत होने के बाद लड़के वालों ने 28 अक्तूबर को बरात लेकर आने को कहा था। उन्होंने बरात की खातिर के भी सारे इंतजाम कर लिए लेकिन तय दिन पर दोपहर तक बरात नहीं आई। घबराहट की स्थिति में उन्होंने और उनके रिश्तेदारों ने फोन किया तो नासिर के भाइयों ने दोपहर दो से तीन के बीच बरात लेकर पहुंचने की बात कही लेकिन इसके बावजूद शाम तक बरात नहीं पहुंची।
 
विज्ञापन

2 of 9
फाइल फोटो - फोटो : Instagram
उनके परिवार के लोग हरदुआ में नासिर के घर पहुंचे तो वहां ताला पड़ा मिला। पड़ोस के लोगों ने बताया कि नासिर और उसके परिवार वाले बरात लेकर गांव जयनगर गए हुए हैं। वे लोग जयनगर पहुंचे तो वहां भी कोई नहीं मिला। 

 
विज्ञापन

3 of 9
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
वहां पता चला कि नासिर के परिवार ने जयनगर बरात लेकर जाने की अफवाह जरूर फैलाई थी लेकिन असल में बरात हाफिजगंज के गांव ढकिया गई है लेकिन ढकिया में भी न नासिर और उसका परिवार मिला न उसकी बरात आने की पुष्टि हुई।

4 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
अनिशा का कहना है कि काफी पूछताछ करने पर पता चला कि उनके भाई आरिफ ने ही साजिश के तहत नासिर के घरवालों से मिलकर निशा का रिश्ता तय कराया था। इसी साजिश के तहत दहेज में तीन लाख और बाइक की मांग की गई थी। यह मांग पूरी न कर पाने पर नासिर का उसी दिन आनन-फानन दूसरी लड़की से निकाह करा दिया गया। 

 
विज्ञापन

5 of 9
फाइल फोटो
उन्हें रिश्ता तोड़ने की जानकारी तक नहीं दी। अनिशा ने थाना बारादरी में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में भाई आरिफ के साथ नासिर, उसके भाई शेर बाबू, अजमत शाह, पप्पू शाह, कमाल शाह, मेहसर शाह और कौशर शाह को नामजद किया है।

 
विज्ञापन

6 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
कैंसर का इलाज कराने के बजाय किया बेटी की शादी का इंतजाम
अनिशा को डॉक्टरों ने कैंसर की आखिरी स्टेज पर बताया है। उनका इलाज भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। कुछ दिनों पहले डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए मुंबई जाने की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने मुंबई जाने के बजाय सारी पैसा बेटी की शादी का इंतजाम करने में लगा दिया। 

 
विज्ञापन

7 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले के लोगों से करीब तीन लाख रुपये का कर्ज भी लेना पड़ा। ऐसे हालात में उनके भाई ने उनके साथ धोखा कराकर उन्हें और बर्बाद कर दिया। समाज में उनकी बदनामी अलग हुई। अनिशा ने पुलिस से इंसाफ दिलाने की फरियाद की है।

 

8 of 9
फाइल फोटो
वह मेरा मामा नहीं, क्योंकि कोई अपनी भांजी के साथ ऐसा नहीं कर सकता
शादी की तारीख पर पूरे दिन दुल्हन बनी बैठी रही निशा भी अपने मामा की हरकत से सदमे में है। उसने कहा कि आज के बाद उसका कोई मामा नहीं है। आरिफ ने धोखा दिया है, कोई मामा अपनी भांजी के साथ ऐसा नहीं कर सकता। उसने बताया कि पिता सब्जी बेचते हैं। वह पांच बहनें हैं। 

 
विज्ञापन

9 of 9
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
तीन की जैसे-तैसे शादी हुई है। एक बहन उनसे दो साल छोटी भी है। दो भाई भी हैं। सारी जिम्मेदारी पिता पर ही है। उनके पास इतनी रकम तक नहीं है कि वे लोग मां का इलाज करा सकें। इसके बावजूद धोखाधड़ी कर उन्हें लाखों का और कर्जदार बना दिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें