उत्तर प्रदेश के बरेली में किसान भाइयों ने अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए बेटियों की शादी धूमधाम से की। गुरुवार की रात दोनों बेटियों के विवाह की रस्में संपन्न हुईं। शुक्रवार की सुबह दुल्हनों की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई। इसके लिए किसान परिवार ने अपने खेत में हेलीकॉप्टर उतरने की इजाजत पहले ही ले ली गई थी, लेकिन ससुराल में यह उत्साह तब फीका पड़ गया, जब दुल्हनों को लेकर आए हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं मिली। इसके कारण हेलीकॉप्टर से दूल्हा-दुल्हन दिल्ली रवाना हो गए।
भोजीपुरा क्षेत्र के गांव दोहना पीतमराय के किसान राजेंद्र सिंह यादव की बेटी प्रियंका और उनके छोटे भाई रामदास उर्फ नन्हे यादव की बेटी प्रीति की शादी मीरगंज के गांव हल्दी खुर्द निवासी सगे चचेरे-तहेरे भाइयों के साथ हुई है। राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनकी 70 वर्षीय मां प्रेमवती की इच्छी थी कि दोनों बेटियों की विदाई हेलीकॉप्टर से की जाए।