बरेली के किला थाना इलाके की लड़की ने मंगलवार को अदालत में दिए बयान में बिलाल का बचाव करते हुए उस पर अपने अपहरण के आरोप को नकार दिया। उसने कहा कि वह बिलाल के साथ मर्जी से गई थी मगर अब अपने मम्मी-पापा के साथ जाना चाहती हूं।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस के साथ युवती
- फोटो : अमर उजाला
अदालत के आदेश पर इसके बाद पुलिस ने लिखापढ़ी कर शाम ढले उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया। इससे पहले पुलिस ने मंगलवार सुबह पौने नौ बजे लड़की को नारी निकेतन से निकाला और साढ़े नौ बजे ही उसे लेकर अदालत पहुंच गई। सवा 12 बजे अदालत की कार्रवाई शुरू होने तक लड़की महिला पुलिस की अभिरक्षा में बैठी रही।
विज्ञापन
3 of 5
bareilly love jihad case
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 20 मिनट तक लड़की का बयान कलमबंद किया और फिर उसे कड़े सुरक्षा घेरे में अदालत के दूसरे हिस्से में ले जाया गया। कुछ देर बाद थाना किला के विवेचक अजय शुक्ला लड़की के कलमबंद बयान का अवलोकन करने अदालत पहुंचे और फिर इस संबंध में एसएसपी को रिपोर्ट दी।
4 of 5
आरोपी बिलाल
- फोटो : अमर उजाला
लड़की के बयान के आधार पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि लड़की ने अपने अपहरण की बात नकारी है। अदालत में उसने कहा है कि वह बालिग है और मर्जी से बिलाल के साथ गई थी। हालांकि इसके साथ ही उसने मम्मी-पापा के साथ जाने की इच्छा जताई। कोर्ट में कागजात तैयार करने के बाद शाम साढ़े छह बजे उसे पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
लड़की ने अदालत में बिलाल पर अपहरण के आरोप को गलत बताया और माता-पिता से साथ घर चली गई है। बिलाल पर चोरी और जालसाजी कर आधार कार्ड बनवाने का आरोप है, जिसकी वजह से वह जेल में है। विवेचना के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी