फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली किसान हत्याकांड में क्रूरता की हदें पार, कंटीले तारों से ऐसा कसा कि कसमसा भी न पाया, शरीर में धंसे मिले...

Sun, 24 Jan 2021 12:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
बरेली हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शीशगढ़ इलाके के गांव बरगवां में घर के बाहर सो रहे एक किसान को अगवा करने के बाद बमुश्किल आधा किमी दूर कंटीले तारों से एक पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया गया। शनिवार दोपहर उसकी पेड़ से बंधी लाश देखकर गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस की छानबीन में हत्या की वजह बहुत ज्यादा साफ नहीं हुई, हालांकि घर वालों ने पड़ोस के ही एक व्यक्ति से करीब 20 सालों से चल रहे विवाद का जिक्र किया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बरेली हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
दर्दनाक मौत का शिकार हुए धर्मपाल 
धर्मपाल का शरीर जिस कंटीले तार के जरिये पेड़ से बांधा गया था. वह आमतौर पर खेत की बाड़ लगाने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इस तार को दो बार उनके कंधे और कमर से लपेटा गया था। पुलिस मौके पर पहुंची तो उनका शरीर कमर से आगे दोहरा होकर आगे झुका हुआ मिला। उनके सिर के साथ दोनों हाथ आगे जमीन पर टिके हुए थे। कंटीले तार उनके शरीर में अंदर तक धंसे हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
bareilly murder - फोटो : अमर उजाला
शरीर में धंसे हुए मिले कंटीले
मौके की तस्वीर इस बात की साफ गवाह थी कि हत्यारों ने धर्मपाल को मरते-मरते ज्यादा कसमसाने का भी मौका नहीं दिया। कंटीले तारों की वजह से वह न उनके बंधन से आजाद होने की कोशिश कर पाए न ही आग से अपना बचाव कर पाए। धर्मपाल के शरीर पर नीचे पट और ऊपर बनियान थी जिसका ज्यादातर हिस्सा पूरी तरह जलने राख हो गया था। कई जगह शरीर से खाल उधड़ गई थी। जिस पेड़ से उन्हें बांधा गया था। उसका निचला हिस्सा भी जलकर काला हो गया था। 

4 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया
माना जा रहा है कि हत्यारों ने पूरी योजना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया। धर्मपाल अक्सर बाहर ही सोते थे जहां से उन्हें उठा लिया गया। माना जा रहा है कि रस्सी जैसी किसी चीज के बजाय उन्हें तारों से इसलिए बांधा गया कि वह किसी भी तरह बंधन से आजाद न हो पाए। पुलिस के मुताबिक जिस पदार्थ को डालकर धर्मपाल को जलाया गया है, उसकी केन भी पैरों के पास रखी थी और आग से जल चुकी थी। इसके अलावा मौके से पुलिस को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे हत्यारों के बारे में कुछ पता लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने की जांच
घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने भी मौके पर जांच की। इस दौरान टीम ने वहां से पैरों के निशान समेत कुछ अन्य नमूने जुटाए लेकिन कोई खास नतीजा सामने नहीं आया। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम में सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। घटना की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें