फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छह साल बाद तमंचों ने उगला बदले का बारूद, सुलग रही थी चिंगारी; बरेली में चाचा-भतीजे का कत्ल की पूरी कहानी

Fri, 14 Mar 2025 08:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

यूपी के बरेली जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव घारमपुर में बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार चाचा-भतीजे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
1 of 8
Bareilly Double Murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे की हत्या कर दी गई। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव घारमपुर में बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार चाचा-भतीजे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, शाम को हथियार बरामदगी के दौरान दोनों ने पुलिसकर्मियों पर फायर कर भागने की कोशिश की। तब पुलिस टीम ने पैर में गोली मारकर दोनों को दोबारा दबोच लिया। इधर, मृतकों के परिजन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़ गए। एसएसपी के समझाने पर माने।
विज्ञापन

2 of 8
दौलत खां और रहीस खां के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रंजिश में दो लोगों की हत्या
पुलिस के मुताबिक, घारमपुर गांव निवासी दौलत खां (50) ने रिश्ते के भतीजे रहीस खां (32) के साथ गांव रायपुरहंस में नदी किनारे पालेज (ककड़ी-खीरा व तरबूज की फसल) की है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे दोनों बाइक से पालेज देखने जा रहे थे। गांव के ही शरीफ खां, गुल खां व उनके साथियों ने बुखारा रोड पर नवनिर्मित कॉलोनी में उन्हें घेर कर दौलत खां पर फायरिंग शुरू कर दी। रहीस खां वहां से जान बचाकर भागा। सौ मीटर दूर पर आरोपियों ने उसे भी घेर लिया और कई गोलियां मारीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 8
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सुलग रही थी बदले की चिंगारी
दरअसल, छह साल बाद फरीदपुर में तमंचों ने बदले का बारूद उगला। पूर्व में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पीड़ित पक्ष के लोगों में बदले की चिंगारी सुलग रही थी। जेल की सलाखों के पीछे दौलत खां सुरक्षित था। तीन महीने पहले वह जमानत पर छूटा तो आरोपी मौका तलाशने लगे। आमना-सामना हुआ तो दौलत खां के साथ उसके परिवार के रहीस खां की भी जान चली गई।

4 of 8
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य - फोटो : अमर उजाला
दौलत खां और उसके साथियों ने की थी देवर-भाभी की हत्या 
वाकया 18 नवंबर 2019 का है। दौलत खां के खेत से शरीफ खां, गुल खां व उनके परिजन रास्ता मांग रहे थे। मना करने पर उन लोगों ने झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान दौलत खां व उसके साथियों ने शरीफ खां के पिता नन्हे खां और गुल खां की मां अफसरी की गोली मारकर हत्या कर दी। देवर-भाभी की हत्या के बाद पुलिस ने दौलत खां, मौलत खां, रहमत खां व इरशाद को 20 नवंबर 2019 को जेल भेजा था। 

 
विज्ञापन

5 of 8
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
19 नवंबर 2024 को जेल से छूटा था दौलत खां
तीन आरोपियों को पहले ही हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी थी। मुख्य आरोपी दौलत खां को हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिली तो उसने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली। वहां से उसे जमानत मिली। 19 नवंबर 2024 को जेल से छूटकर दौलत खां अपने घर आया था। तभी से दूसरे पक्ष के लोग उसकी जान लेने की कोशिश में थे।

 
विज्ञापन

6 of 8
घटना की जानकारी करते एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
शाम को आरोपियों ने फिर दिखाया दुस्साहस
सुबह चाचा-भतीजे को गोलियों से भूनने वाले आरोपियों ने शाम को फिर दुस्साह दिखया। इस बार पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने पैर में गोली मारकर दोनों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शरीफ खां व अब्बास खां को बृहस्पतिवार शाम पितांबरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया गया। दोनों ट्रेन पकड़कर बाहर भागने की फिराक में थे। आरोपियों से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त असलहों के बारे में पूछताछ की। 

 
विज्ञापन

7 of 8
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हत्या करने के बाद घटनास्थल से कुछ दूर खंडहर में तमंचे छिपा दिए थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस असलहे बरामद करने गई तो आरोपियों ने तमंचे उठाते ही पुलिस टीम पर फायर कर दिया। बचाव में पुलिसकर्मियों ने आरोपियों पर फायरिंग कर दी। इसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो तमंचे बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: Bareilly News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, 10 साल के बालक समेत चार घायल, परिवारों में कोहराम
 
विज्ञापन

8 of 8
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
छह साल पुरानी रंजिश में की हत्या
पूछताछ में पता लगा कि 18 नवंबर 2019 को गांव निवासी देवर-भाभी की हत्या कर दी गई थी। उस घटना के आरोपी जमानत पर छूट गए थे। दौलत खां उनमें से ही एक था। उसी घटना के प्रतिशोध में यह वारदात हुई है। दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस यह भी प्रयास करेगी कि भविष्य में बदले की भावना में इस तरह घटनाएं न हों। - अनुराग आर्य, एसएसपी

यह भी पढ़ें: बरेली डबल मर्डर: सुबह चाचा-भतीजे को गोलियां से भूना, शाम को पुलिस पर फायरिंग, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें