फतेहगंज पश्चिमी में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने की कार्रवाई
- फोटो : उत्तराखंड पुलिस
थाने में खंगाला आपराधिक इतिहास तो फुस्स हुआ मामला
पकड़े गए लोगों को पुलभट्टा थाने ले जाकर उत्तराखंड पुलिस ने सॉफ्टवेयर के जरिये उनका आपराधिक इतिहास खंगाला तो शून्य मिला। तब पूरा मामला फुस्स हो गया। अधिकारियों ने किरकिरी से बचने के लिए रात में ही निर्दोष लोगों को थाने से छोड़ दिया। हालांकि, पुलिस अधिकारी इनपुट मिलने और भविष्य में कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। जब पकड़े गए लोग निर्दोष थे तो पुलिस को उनसे इनपुट कैसे मिला, ये भी सवाल उठ रहा है।