फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली हत्याकांड: पंचायत में सास-साले का किया कत्ल, 18 घंटे बाद आरोपी का खेल खत्म; पढ़ें- एनकाउंटर की कहानी

Tue, 17 Mar 2026 11:41 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर इलाके में भरी पंचायत में खूनी खेल खेलने वाले आरोपी अफसर खां का खेल खत्म हो गया। पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ में आरोपी को ढेर कर दिया। जानते हैं आरोपी के एनकाउंटर के एनकाउंटर की कहानी...  
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया आरोपी अफसर खां - फोटो : अमर उजाला
बरेली में सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर खां को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी अफसर ने सोमवार दोपहर भरी पंचायत में खूनी खेल खेला था। उसने चाकू से गोदकर अपनी सास और साले की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद मौके से भाग गया था। वारदात के 18 घंटे बाद हत्यारोपी का खेल खत्म हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को सुबह करीब छह बजे इज्जतनगर इलाके के सहारा मैदान में पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। इस पर आरोपी ने पिस्टल से पुलिस टीम पर लगाकर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोलियां लगी। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 7
मुठभेड़ स्थल पर जांच करते एसएसपी और एसपी सिटी - फोटो : पुलिस
मौके से बरामद हुए दस खोखे और कारतूस 
एसएसपी के मुताबिक आरोपी अफसर खां के पास से एक पिस्टल और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। मुठभेड़ स्थल पर पिस्टल, दस खोखे और कारतूस बरामद हुए हैं, जिससे स्पष्ट है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर भारी फायरिंग की है। मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी अफसर खां - फोटो : अमर उजाला
मृतकों के परिजनों ने जताई संतुष्टि 
हत्यारोपी अफसर खां के एनकाउंटर पर आसमां के मायकवालों ने संतुष्टि जाहिर की। पिता नन्हें खां ने पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पुलिस के शुक्रगुजार हैं। आरोपी को उसके गुनाह की सजा मिली है। 

4 of 7
आरोपी अफसर, घायल सायमा - फोटो : संवाद
चचेरी बहन से किया था प्रेम विवाह 
अफसर खां ने वर्ष 2017 में चचेरी बहन सायमा (30) से प्रेम विवाह किया था। सायमा की बहन शिफा और अनम के मुताबिक, घर खर्च को लेकर अफसर और सायमा के बीच अक्सर विवाद होता था। अफसर नशे का लती है। वह आए दिन सायमा को पीटता था। शनिवार शाम को भी उसने विवाद किया था। तब आसमां (50) बेटी सायमा को बुलाने उसके घर गई थीं। वहां अफसर ने आसमां के साथ मारपीट की थी। रविवार सुबह सायमा ने 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली थी। पुलिस ने घर से कपड़े आदि कुछ सामान दिलाकर थाने में तहरीर देने की बात कही और चली गई। 
विज्ञापन

5 of 7
हत्याकांड के बाद एडीजी और एसएसपी ने किया मौका मुआयना - फोटो : संवाद
शिफा और अनम के मुताबिक, रविवार शाम को ही सायमा ने इज्जतनगर थाने में पति से जान का खतरा बताते हुए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद अफसर के कहने पर सोमवार दोपहर एक बजे मोहल्ले के ही सराफा कारोबारी व सपा नेता राशिद खां के घर पंचायत बुलाई गई। इसमें सायमा, आसमां और आदिल पहुंचे। राशिद के घर पर उनका रिश्तेदार बबलू और मोहल्ले के तीन-चार अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन

6 of 7
आसमां और आदिल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
चाकू से सास-साले और पत्नी पर किए थे ताबड़तोड़ प्रहार 
राशिद के मुताबिक, पंचायत शुरू होते ही दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। इसी दौरान आदिल ने अफसर को चप्पल मार दी थी। विरोध में अफसर ने भी चप्पल उठा ली। वह दोनों को रोकने लगे तभी अफसर ने कमर से चाकू निकाल लिया। उसने आसमां, आदिल और सायमा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और वहां से भाग गया था। राशिद ने अपनी गाड़ी से तीनों को स्टेडियम रोड स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने आसमां और आदिल को मृत घोषित कर दिया। सायमा की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इसी घर में हुई थी वारदात - फोटो : संवाद
सपा नेता राशिद खां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अफसर खां के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में डायल 112 और इज्जतनगर थाना पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने एसपी ट्रैफिक/जनपदीय नोडल अधिकारी डायल 112 अकमल खान को विस्तृत जांच सौंपी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें