फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Blast: आखिर धमाके के समय ही कैसे बंद हुई कैमरे की रिकॉर्डिंग? CCTV में क्यों रिकॉर्ड नहीं हुआ वीडियो

Sat, 08 Feb 2025 10:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाकरगंज में शुक्रवार सुबह मांझा बनाने की अवैध फैक्टरी में धमाका हो गया। इससे फैक्टरी मालिक और दो कारीगरों के चीथड़े उड़ गए। पतंगबाजी के लिए मजबूत मांझा बनाने के लिए गंधक, पोटाश, कांच और लोहे के बुरादे का मिश्रण तैयार करने के दौरान यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन
1 of 9
Manjha Factory Explosion - फोटो : अमर उजाला
बरेली के बाकरंगज में मांझे की अवैध फैक्टरी चलाने वाले अतीक के घर में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। शुक्रवार को हुए धमाके के बाद पुलिस ने इन चारो कैमरों के वीडियो फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। गौर करने की बात यह है कि वीडियो फुटेज में धमाका होता नहीं दिख रहा है ।

शुरुआती फुटेज में तीन लोग मांझा बनाने के लिए लुगदी और कच्चा माल तैयार करते नजर जा रहे हैं। इसी दौरान हादसा होता है। हादसे के समय सुबह 10:14 बजे कुछ मिनट का कोई वीडियो सीसीटीवी फुटेज में नहीं है। इसके बाद फिर से वीडियो शुरू होता है उसमें दीवार पर काले धब्बे, बिखरा सामान और क्षत-विक्षत शव दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
घटना के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर विस्फोट के समय ही कैमरे की रिकॉर्डिंग कैसे बंद हो गई? ऐसा तो नहीं कि जानबूझकर उस समय की फुटेज सीसीटीवी कैमरा से डिलीट की गई हो। मौके पर मौजूद एक परिजन का कहना है कि जिस समय धमाका हुआ। उस समय बिजली गुल हो गई। कुछ लोग तेज धमाके के कारण कुछ मिनट के लिए वीडियो रिकार्डिंग बंद हो जाने की बात भी बोले।

 
विज्ञापन

3 of 9
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कुछ मिनट की वीडियो रिकॉडिंग बंद होने को लेकर पुलिस अब तकनीकी विशेषज्ञों का सहयोग भी लेगी। जिससे फुटेज की रिकवरी कराई जा सके। हार्ड डिस्क और डीवीआर को भी इसके लिए कब्जे में लिया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कुछ मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिली है। इसकी जांच की जा रही है।


 

4 of 9
Manjha Factory Explosion: शव लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
धमाके में मालिक और दो कारीगरों की मौत 
बाकरगंज निवासी अतीक रजा खां (51) मांझा बनाने की अवैध फैक्टरी चलाते थे। मोहल्ले के ही फैजान (26) और सरताज (24) उनकी फैक्टरी में कारीगर थे। अतीक ने अपने घर से सटे स्थित भूखंड पर मांझा बनाने का अड्डा बना रखा था। शुक्रवार सुबह 10 बजे अतीक, फैजान और सरताज मांझा बनाने के लिए मसाला तैयार कर रहे थे। इसके लिए गंधक, पोटाश के साथ कांच और लोहे के बारीक बुरादे को मिलाकर लुगदी तैयार की जानी थी। इसी दौरान धमाका हो गया, जिससे तीनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन

5 of 9
मृतक अतीक का फाइल फोटो, मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
खुले में हुआ धमाका, बच गई पूरे परिवार की जान 
धमाका खुले में हुआ, अगर यह मकान में होता तो जनहानि ज्यादा हो सकती थी। धमाके के समय अतीक की पत्नी फरीन कपड़े प्रेस कर रही थीं। बड़ी बेटी इरम और छोटी बेटी इकरा छत पर थीं, जबकि अतीक का बेटा लारिव खान स्कूल गया था। अतीक का भाई गुड्डू कुछ काम से बाहर निकला था। आसपास के लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि अगर मकान के अंदर होता तो मंजर ज्यादा खौफनाक होता।
विज्ञापन

6 of 9
Manjha Factory Explosion - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में लुगदी बना रहे अतीक और फैजान के चीथड़े उड़ गए। नजदीक मौजूद सरताज भी गंभीर घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिया। धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर भीड़ लग गई।

 
विज्ञापन

7 of 9
Manjha Factory Explosion: जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
धमाके की सूचना पर कई थानों की पुलिस, फायर ब्रिगेड और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गईं। डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी अनुराग आर्य ने भी मौके का जायजा लिया। पुलिस विस्फोटक की मौजूदगी की आशंका की भी पड़ताल कर रही है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, पर ऐन मौके पर बिजली गुल होने की वजह से धमाका सीसीटीवी में कैद नहीं हो सका।

8 of 9
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नहीं थी अग्निशमन विभाग की एनओसी
सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि मौके पर गए थे। वहां आग लगने जैसे संकेत नहीं मिले हैं। अवैध फैक्टरी के संचालक ने अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भी नहीं लिया था। फैक्टरी का संचालन इतनी संकरी गली में किया जा रहा था कि वहां पर एनओसी दी ही नहीं सकती।
 
विज्ञापन

9 of 9
परिजनों से जानकारी करते डीएम व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
बाकरगंज में मांझा बनाने की फैक्टरी अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। वहां गंधक-पोटाश का मिश्रण तैयार करने के दौरान हुए धमाके में तीन लोगों की मौत हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें