बरेली में हुए अमरवती हत्याकांड में आरोपी पति ओमसरन और उसकी प्रेमिका के जेल जाने के बाद दो परिवार के पांच बच्चे मुश्किल में हैं। एक मासूम बेटी सलाखों के पीछे पहुंच गई है।
बरेली में हुए अमरवती हत्याकांड में पति ओमसरन के साथ ही उसकी प्रेमिका ब्यूटीशियन मन्नत को शुक्रवार को जिला जेल भेज दिया गया। मन्नत के साथ उसकी ढाई साल की मासूम बेटी ख्वाहिश भी सलाखों के पीछे पहुंच गई है।
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के व्यौली गांव निवासी अमरवती की हत्या से दो परिवार और पांच बच्चे प्रभावित हुए हैं। ओमसरन के जेल जाने और उसकी पत्नी अमरवती की हत्या के बाद उनके दोनों बच्चों को परेशानी झेलनी होगी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसकी बेटी (19) और बेटा (15) साल का है। मन्नत के परिवार के साथ ज्यादा समस्या है। वह ढाई साल की बच्ची के साथ जेल पहुंची है। जाहिर है कि मन्नत की कारस्तानी की सजा उसकी अबोध बच्ची को झेलनी पड़ेगी। फिलहाल, उसका वक्त जेल की चहारदीवारी के भीतर ही गुजरेगा।
विज्ञापन
3 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रेमिका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, मन्नत के दो बच्चे अपने मामा के घर पल रहे हैं। पति आकाश से अभी मन्नत का तलाक नहीं हुआ है। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि मन्नत के पहले पति को बुलाकर बात की जाएगी। प्रयास है कि मन्नत की गलती की वजह से उसके छोटे बच्चों का भविष्य खराब न हो।
4 of 9
आरोपी ओमसरन, उसकी प्रेमिका, मृतका अमरवती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका से शादी के लिए पत्नी की हत्या
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ब्यौली गांव निवासी ओमसरन मौर्य ने बुधवार रात आंवला के गांव मोतीपुरा स्थित ससुराल से बाइक से घर लौटते समय उसैता गांव के पास पत्नी अमरवती (35) की हत्या कर दी। उसने वारदात को बदमाशों का हमला और लूट दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने 15 घंटों में ही सच्चाई से पर्दा उठा दिया। बरेली निवासी प्रेमिका मन्नत से शादी के इरादे से आरोपी ने पत्नी की हत्या की।
ओमसरन मौर्य ने रात 12:15 बजे साले भगवान दास व दोस्त अनिल यादव को कॉल कर आंवला-वजीरगंज रोड पर बुलाया। कहा कि वह पत्नी अमरवती को लेकर ससुराल से घर जा रहे थे। उसैता गांव के पास छह-सात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। वे लूटपाट करने लगे। विरोध पर बदमाशों ने अमरवती की हत्या कर दी।
अनिल यादव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो ओमसरन के कपड़े फटे मिले। उसके सीने पर खरोंच व पसलियों पर लालिमा थी। सड़क पर अमरवती का रक्तरंजित शव पड़ा था। ओमसरन ने एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा के सामने यही कहानी दोहराई।
विज्ञापन
7 of 9
अमरवती हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, फिर शव को जिला मुख्यालय भिजवा दिया। ओमसरन को आंवला कोतवाली ले आई। यहां उसने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। 15 घंटे की जांच और घटनास्थल के आसपास 50 मीटर की दूरी से ही जेवर व नकदी बरामदगी के बाद बृहस्पतिवार शाम एसपी दक्षिणी ने पुलिस लाइन में वारदात का खुलासा कर दिया।
8 of 9
अमरवती हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
प्रोजेक्टर पर बिंदुवार घटनाक्रम दिखाकर उन्होंने बताया कि बरेली निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका मन्नत से करीबी और संभवत: उसके कहने पर ओमसरन ने पत्नी की खुद हत्या कर दी। हत्या के लिए उसी बांके का इस्तेमाल किया, जिसे वह साले से सुरक्षा के लिए बताकर लाया था। आरोपी ओमसरन ने भी मीडिया के सामने आरोप कबूल कर लिया।
ओमसरन ने प्रेमिका मन्नत से जुड़ाव की खातिर पत्नी की हत्या की है। साक्ष्य सामने रखने पर उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया है। मन्नत से आरोपी की लंबी बातचीत की पुष्टि सीडीआर से हुई है। वह कितनी कसूरवार है, विवेचना में इसकी पुष्टि कर ली जाएगी। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी