फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के लिए बीवी का कत्ल: अधूरी रह गई मन्नत की ख्वाहिश, ओमसरन ने किया था ये वादा; बरेली हत्याकांड की कहानी

Sat, 02 Aug 2025 09:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के अमरवती हत्याकांड में जेल गई प्रेमिका मन्नत की ख्वाहिश अधूरी रह गई। ओमसरन ने मन्नत को भरोसा दिया था। ओमसरन ने अमरवती को रास्ते से हटाने के बाद पत्नी बनाने का वादा किया था।
विज्ञापन
1 of 13
Bareilly Amravati murder - फोटो : अमर उजाला
बरेली के आंवला क्षेत्र में बदायूं सीमा पर अमरवती नाम की महिला के चर्चित हत्याकांड में सह आरोपी मन्नत को आंवला पुलिस ने बरेली के करगैना स्थित किराये के कमरे से गिरफ्तार कर लिया। सीजेएम कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। 

ढाई साल की बच्ची भी उसके साथ गई है। ब्यूटी पार्लर संचालिका मन्नत ने स्वीकार किया कि ओमसरन ने भरोसा दिया था कि अपनी पत्नी (अमरवती) को रास्ते से हटा देगा और उसे पत्नी की जगह देगा।

यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड के लिए बीवी को मार डाला: प्रेमिका ने कहा था- एक को चुन लो... अमरवती या मुझे; ऐसे फंसा हत्यारा ओमसरन

 
विज्ञापन

2 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रेमिका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि 25 वर्षीय मन्नत दीप सैनी उर्फ निधि बरेली कोतवाली के मोहल्ला बिहारीपुर वाल्मीकि बस्ती की मूल निवासी है। मन्नत ने पुलिस को बताया कि पिता गोपाल ने उसकी शादी 10 साल पहले रामपुर के मोहल्ला हाथी निवासी आकाश वाल्मीकि से की थी।

 
विज्ञापन

3 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसके तीन बच्चे हुए। पति शराब पीकर उसे पीटता था तो एक साल पहले वह उससे अलग हो गई। दो बड़े बच्चे उसके मायके में रहते हैं जबकि ढाई साल की बेटी ख्वाहिश उसके साथ रहती है।
 

4 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी को छोड़ने का वादा पूरा नहीं कर सका तो बनाया दवाब
मन्नत ने पुलिस को बताया कि करीब सात महीने पहले उसकी मुलाकात ओमसरन से हुई थी। तभी से वह सहमति संबंध में रह रही थी। ओमसरन ने ही उसे करगैना में किराये का मकान लेकर दिया जहां वह ब्यूटी पार्लर चलाती थी। 

यह भी पढ़ें- UP: बीवी के हाथ-पैर तोड़े... लिवर फटा और भ्रूण की गर्भ में मौत, बर्बरता देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर चौंके

 
विज्ञापन

5 of 13
आरोपी ओमसरन, मृतका अमरवती का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ओमसरन से शादी का मन बनाया लेकिन उसे पता चला कि वह शादीशुदा है। उसने ओमसरन से कहा कि यदि मेरे साथ रहना है तो अपनी पत्नी से संबंध खत्म करना होगा। ओमसरन ने वादा किया कि वह पत्नी को छोड़ देगा। लेकिन, उसने जब ऐसा नहीं किया तो मन्नत को असुरक्षा की भावना सताने लगी। 

 
विज्ञापन

6 of 13
मृतका का फाइल फोटो, जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने ओमसरन पर पत्नी को तलाक देने या रास्ते से हटाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। तीन दिन पहले उसने फिर जोर दिया तो ओमसरन ने अमरवती को रास्ते से हटाने के लिए हत्या कर दी।
 
विज्ञापन

7 of 13
अमरवती हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा घटनाक्रम
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ब्यौली गांव निवासी ओमसरन मौर्य की ससुराल आंवला थाने के गांव मोतीपुरा में है। बुधवार आधी रात में तय योजना के तहत ओमसरन पत्नी के साथ पूर्णागिरि से आया। ससुराल से बाइक लेकर अपने घर जाने के लिए निकला। 

 

8 of 13
अमरवती हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में ओमसरन ने पत्नी अमरवती की बांके से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद दोस्त अनिल व साले भगवानदास को कॉल करके बदमाशों का हमला और लूट दिखाने की कोशिश की। घटना के वक्त से सुबह तक लगातार बारिश हो रही थी। आंवला पुलिस टीम व एसओजी ने 15 घंटों में मामले का राजफाश कर दिया।

9 of 13
अमरवती हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
ओमसरन मौर्य ने रात 12:15 बजे साले भगवान दास व दोस्त अनिल यादव को कॉल कर आंवला-वजीरगंज रोड पर बुलाया। कहा कि वह पत्नी अमरवती को लेकर ससुराल से घर जा रहे थे। उसैता गांव के पास छह-सात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। वे लूटपाट करने लगे। विरोध पर बदमाशों ने अमरवती की हत्या कर दी। 

 

10 of 13
अमरवती हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एसपी के सामने आरोपी ने दोहराई ये कहानी
अनिल यादव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो ओमसरन के कपड़े फटे मिले। उसके सीने पर खरोंच व पसलियों पर लालिमा थी। सड़क पर अमरवती का रक्तरंजित शव पड़ा था। ओमसरन ने एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा के सामने यही कहानी दोहराई। 

 

11 of 13
अमरवती हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, फिर शव को जिला मुख्यालय भिजवा दिया। ओमसरन को आंवला कोतवाली ले आई। यहां उसने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। 15 घंटे की जांच और घटनास्थल के आसपास 50 मीटर की दूरी से ही जेवर व नकदी बरामदगी के बाद बृहस्पतिवार शाम एसपी दक्षिणी ने पुलिस लाइन में वारदात का खुलासा कर दिया।

 

12 of 13
अमरवती हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
प्रोजेक्टर पर बिंदुवार घटनाक्रम दिखाकर उन्होंने बताया कि बरेली निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका मन्नत से करीबी और संभवत: उसके कहने पर ओमसरन ने पत्नी की खुद हत्या कर दी। हत्या के लिए उसी बांके का इस्तेमाल किया, जिसे वह साले से सुरक्षा के लिए बताकर लाया था। आरोपी ओमसरन ने भी मीडिया के सामने आरोप कबूल कर लिया।
विज्ञापन

13 of 13
अमरवती हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
ओमवती की हत्या करने के दौरान ओमसरन के साथ भले ही उसकी प्रेमिका मन्नत मौजूद नहीं थी लेकिन हत्या के लिए उकसाने व दबाव बनाने में उसका पूरा हाथ था। कॉल डिटेल, दोनों के बीच मैसेज से उनके गहरे रिश्ते का पता लगा तो पूछताछ में मन्नत ने काफी बातें कबूल कर लीं। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। चूंकि उसकी बच्ची अबोध है तो वह भी मां के साथ ही वहां रहेगी। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें