अमरवती हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
बांके से काटकर की थी हत्या
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने कंथरी के पास ऐसे अंधेरे व निर्जन स्थान पर बाइक रोकी और लघुशंका की बात कही। लघुशंका करके उसने बाइक की डिकी से बांका निकालकर पत्नी के सिर पर प्रहार किया। पहले ही प्रहार में अमरवती गिर गई, हालांकि उसने बचने को हाथ-पैर चलाए, लेकिन ओमसरन सिर पर वार करता रहा। उसने पत्नी के कुछ जेवर व सामान आसपास खेत व झाड़ी में छुपा दिए। जेब में रखे 10100 रुपये और बांका भी छुपा दिया। फिर फोन के जरिये अपने साले भगवानदास व मित्र अनिल यादव को सूचना दी थी।