बरेली में अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी में फूलों की रंगत देखकर शहरवासी फिदा हो गए। अमर उजाला परिसर तीन दिन तक गुलजार रहा। रविवार को प्रदर्शनी का समापन हुआ। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
1 of 12
पुष्प प्रदर्शनी में सेल्फी लेतीं युवतियां
- फोटो : संवाद
बरेली में अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी का रविवार को भव्य समापन हुआ। फूल वाली कोठी को बेस्ट गार्डन का पुरस्कार मिला। कैंट बोर्ड ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए विभिन्न श्रेणियों में 45 पुरस्कार अपने नाम किए। दूसरे नंबर पर आईवीआरआई ने 20 पुरस्कार जीते। 14 पुरस्कारों के साथ बिशप कॉनराड स्कूल तीसरे पायदान पर रहा। इस दौरान बारिश भी पुष्प प्रेमियों का उत्साह नहीं रोक सकी। दिनभर पुष्प प्रेमियों की भीड़ लगी रही। फूलों की रंगत देखकर शहरवासी फिदा हो गए।
विज्ञापन
2 of 12
पुष्प प्रदर्शनी में पहुंचीं जिलाधिकारी की मां प्रेम लता सिंह
- फोटो : संवाद
पुष्प प्रदर्शनी के अंतिम दिन भी फूलों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। रविवार को छुट्टी होने के कारण सुबह 10 बजे से ही पुष्प प्रेमी जुटने लगे। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इन यादगार लम्हों को कैमरों और मोबाइल में कैद करने की होड़ रही। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने बगिया में पहुंचकर फूलों को निहारा और आयोजन को सराहा।
विज्ञापन
3 of 12
अमर उजाला परिसर में सजी सतरंगी बगिया
- फोटो : अमर उजाला
विजयी प्रतिभागियों को जिलाधिकारी अविनाश सिंह, राज्य कर अधिकारी वनिका सिंह, एएसपी अंजना दहिया, कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने पुरस्कार प्रदान किए।
4 of 12
पुष्प प्रदर्शनी के विजेताओं के साथ मौजूद डीएम अविनाश सिंह, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल व अन्य अतिथिगण
- फोटो : संवाद
प्रदर्शनी में पहुंचीं जिलाधिकारी की मां प्रेमलता सिंह
- फोटो : संवाद
फूलों पर फिदा हुए शहरवासी
फूलों की यह दुनिया हमें तनाव भरी जिंदगी से राहत देती है। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। - अविनाश सिंह, जिलाधिकारी
इतने सारे फूलों को एक साथ देखना मन को सुकून देता है। यह प्रदर्शनी शहर के लिए एक ताजी हवा के झोंके जैसी है। - प्रेमलता सिंह
विज्ञापन
6 of 12
पुष्प प्रदर्शनी में फूलों को निहारते डीआईजी, एसएसपी, बीडीए उपाध्यक्ष व अन्य अतिथिगण
- फोटो : संवाद
रंग-बिरंगे फूलों और छोटे गमलों में सजे बोन्जाई को देखकर माली की मेहनत साफ नजर आती है।- अजय कुमार साहनी, डीआईजी
ऐसी प्रदर्शनियां हमें प्रकृति के करीब लाती हैं, पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देती हैं। सबको इसका हिस्सा बनना चाहिए। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
7 of 12
पुष्प प्रदर्शनी में कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ तनु जैन और राज्य कर आयुक्त वनिका सिंह
- फोटो : संवाद
फूलों की खुशबू सारा तनाव दूर कर देती है। यहां की व्यवस्था और पौधों का रखरखाव लाजवाब है। - डॉ. मनिकंडन ए , उपाध्यक्ष बीडीए
नई पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने के लिए यह शानदार मंच है। फूलों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में सीखना चाहिए।- डॉ. तनु जैन, सीईओ, कैंट बौर्ड
8 of 12
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी
- फोटो : संवाद
प्रदर्शनी देखकर घर में भी छोटा बगीचा बनाने का मन करता है। यह प्रदर्शनी हमें हरियाली के प्रति प्रोत्साहित करती है। - डॉ. विनीता, बीएसए
साधारण पौधों को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया है। यह आयोजन शहर की खूबसूरती बढ़ा रहा है। - अरुण कुमार वाजपेयी, एआरएम
9 of 12
पुष्प प्रदर्शनी में पहुंचे शहर के युवा
- फोटो : संवाद
प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। हर फूल अपने आप में एक कहानी कह रहा है। - अंजना दहिया, एएसपी बरेली
फूलों को देखकर मन में सकारात्मक विचार आते हैं। अमर उजाला ने शहरवासियों को सौगात दी है। - वनिका सिंह, राज्य कर अधिकारी
10 of 12
राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी
- फोटो : संवाद
प्रदर्शनी में कई दुर्लभ पौधे हैं जो आमतौर पर नहीं दिखते। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए खास है। - घनश्याम खंडेलवाल, चेयरमैन, बीएलएग्रो
इन पौधों को सहेजने वाले हाथ तारीफ के काबिल हैं। इस आयोजन की सफलता हर फूल से झलक रही है। - राजेश गुप्ता, उद्यमी
पौधों का सटीक रखरखाव अनुशासन का नमूना है। अमर उजाला ने शहर को अनूठा उपहार दिया है। - दीपक पांडेय, बार सचिव
इतने स्वस्थ और सुंदर पौधों को एक साथ देखना आंखों के लिए एक उत्सव की तरह है। - शांतनु मिश्रा, संयुक्त सचिव प्रकाशन
पुष्प प्रदर्शनी में पहुंचे शहर के प्रमुख लोग
- फोटो : संवाद
बच्चों को फूलों के करीब लाने के लिए यह बहुत अच्छी पहल है। - ओमदेव बरतारिया, सचिव, विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन
इस प्रदर्शनी से प्रेरणा लेकर हम अपने छोटे घरों को भी हरियाली से सजा सकते हैं। - राजेश कुमार जौली, चेयरमैन, जीआरएम