फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आरोपी के परिवार ने 40 बीघा सरकारी जमीन पर कर रखा है अवैध कब्जा, बनाई मार्केट; दुकानों पर नोटिस चस्पा

Mon, 16 Mar 2026 08:17 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। आरोपी अजय प्रताप सिंह और उसके परिवार ने 40 बीघा सरकारी तालाब पर कब्जा किया हुआ था। अवैध कब्जा कर मार्केट भी बना ली गई। आरोपी और उसके परिवार की कई दुकानों पर नोटिस चस्पा किया गया है। 
विज्ञापन
1 of 14
budaun double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बदायूं के सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को घुसकर दो अधिकारियों को गोली मारने के आरोपी अजय प्रताप सिंह और उसके परिवार ने सत्ता का सहारा लेकर गांव के दो तालाबों, जो करीब 40 से 45 बीघा में कागजों में दर्ज हैं, पर कब्जा कर रखा है। इसके साथ ही किसुनी महेरा जाने वाला 40 फुट के रोड पर भी कब्जा कर रखा है। वहीं बंजर दर्ज भूमि पर 40 से 50 दुकानें बनाकर आरोपी के परिवार वालों ने पूरा मार्केट बसा लिया है।
विज्ञापन

2 of 14
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद तैनात पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जाता है कि आरोपी का परिवार क्षेत्र में वर्चस्व रखता है। उनके सामने गांव का कोई व्यक्ति मुंह खोलने को तैयार नहीं होता। यही वजह रही कि आज तक किसी ने इस परिवार के खिलाफ कोई शिकायत तक दर्ज नहीं कराई। जब दो अधिकारियों की हत्या प्लांट के अंदर हो गई तो तहसील प्रशासन ने अपनी गर्दन बचाने के लिए छह दुकानों व मकान को चिह्नित कर नोटिस तक की कार्रवाई कर दी। बावजूद इसके तीन दिन बीतने के बाद भी कोई कठोर कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

3 of 14
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद बाहर तैनात पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्लांट से निकाले जाएंगे सैजनी गांव के कर्मचारी
एचपीसीएल के अधिकारियों ने कर्मचारियों को रखने वाली कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए हैं कि सैजनी गांव के जो भी कर्मचारी संदिग्ध भूमिका में हैं और प्लांट में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से काम कर रहे थे, उन सभी को निकालकर नए कर्मचारी बाहर के नियुक्त किए जाएं। इसको लेकर भी क्षेत्र में चर्चाएं जोरों पर हैं।

 

4 of 14
मृतक सुधीर गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में सामने आया है कि आरोपी के परिवार के अलावा कुछ रिश्तेदार भी प्लांट में नौकरी करते पाए गए हैं। इसी के साथ ही गांव के तमाम लोग प्लांट में नौकरी करते आ रहे थे। घटना के बाद एचपीसीएल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो यह मामला खुलकर सामने आ गया।
विज्ञापन

5 of 14
आरोपी अजय प्रताप सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह भी पता लगा है कि 20 से अधिक कर्मचारी बिना ड्यूटी किए ही वेतन पा रहे थे। अब ऐसे लोगों पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। इसके लिए अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था को उन्हें प्लांट से निकालने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

6 of 14
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद बाहर मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुलडोजर की कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी का परिवार स्टे आर्डर लाने की तैयारी में
आरोपी की मकान दुकान चिह्नित होने के बाद भी प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई नहीं की है। लोगों का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करके उसे स्टे आर्डर लाने का मौका दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी भले ही जेल में है, लेकिन पैरवी करने वाले लोग भाग-दौड़ कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 14
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुलडोजर की कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी का परिवार कोर्ट से स्टे आर्डर लाने की फिराक में है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि तहसील प्रशासन कार्रवाई करने में अब भी लीपापोती कर रहा है। इसका उदाहरण रविवार देर शाम तक बुलडोजर की कार्रवाई न होना है। लोगों की मांग है कि आरोपी के बनाए मकानों और दुकानों की जांच कर उन पर कठोर कार्रवाई की जाए।
 

8 of 14
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अवैध कब्जा करने वाले दस लोगों को दिए नोटिस
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान व दुकान बना लेने वाले सैजनी के दस लोगों को नोटिस दिए गए हैं। तीन दिनों में अगर सही जवाब नहीं मिला तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। लोगों का कहना है कि अगर गहनता से जांच कर कार्रवाई की कई तो 50 से अधिक लोगों के घर व दुकानों पर बुलडोजर चल सकता है।

 

9 of 14
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सैजनी गांव के बहुत से लोगों ने बंजर पड़ी जमीनों पर कब्जा कर मकान और दुकानें बना ली हैं। फिलहाल, चिह्नित किए गए ऐसे 10 लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। तीन दिनों में अगर उचित जवाब नहीं मिला तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। - धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम, दातागंज

10 of 14
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्लांट में दोहरे हत्याकांड की जांच के लिए आज आ सकती है एसआईटी
बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की हत्या के मामले में गठित की गई एसआईटी सोमवार को जिले में आने की उम्मीद है। इस तीन सदस्यीय टीम में कमिश्नर बरेली भूपेंद्र एस चौधरी, डीआईजी बरेली अजय साहनी व प्रदेश के अपर आयुक्त खाद कामता प्रसाद सिंह शामिल हैं।

 

11 of 14
एचपीसीएल प्लांट में डबल मर्डर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
12 मार्च को हुई इस घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी ने शनिवार को जांच के लिए बरेली कमिश्नर के नेतृत्व में एसआईटी के गठन का आदेश दिया था। इसके बाद तीन सदस्यीय टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की जा रही है। एसआईटी की जांच में पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर जो भी लापरवाही हुई है, वह सामने आ सकती है।

 

12 of 14
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस और परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में अब तक जहां थानाध्यक्ष मूसाझाग, एक दरोगा को निलंबित किया जा चुका है, वहीं एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह व सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार को हटाया जा चुका है। एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद कई और जिम्मेदारों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। जिस तरह से यह दिनदहाड़े वारदात हुई है उससे पुलिस व प्रशासनिक लापरवाही सामने आ चुकी है। 

 

13 of 14
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतकों के परिवारीजनों ने भी जिम्मेदार अफसरों पर समय से कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इसी तरह कई अन्य बातें भी घटना में सामने आ रहीं हैं। अब एसआईटी जांच के घटना के कई अहम तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन

14 of 14
मृतक हर्षित मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। पहले टीम के सभी सदस्य आपस में बैठक करेंगे। इसके बाद घटनास्थल पर जाकर पूरे मामले की जांच की जाएगी। - अजय साहनी, डीआईजी, बरेली


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें