बरेली में गरीब परिवार से एक दिन के बच्चे लकी को गोद लेकर निसंतान दंपती ने करोड़ों का वारिस बना दिया, लेकिन उसकी लालची फितरत को नहीं बदल सके। उन्होंने लकी को नाम और पहचान दी। उसी बेटे ने उस मां की हत्या कर दी, जिसने पाल-पोसकर बड़ा किया।
फरीदा बेगम की हत्या के खुलासे के बाद परिवार हैरत में है। हालांकि खुलासे को लेकर सीओ प्रथम श्वेता यादव ने उन्हें संभावित स्थिति बता रखी थी। फरीदा बेगम की छोटी बहन इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नफीस खान की पत्नी हैं तो छोटे भाई रिटायर्ड एडीएम इफ्तिखार अहमद की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। परिवार के मुताबिक अफसय खान उर्फ लकी के असली माता-पिता के बारे में फरीदा बेगम और उनके पति स्वर्गीय मुईन खां ने किसी को कुछ नहीं बताया था, लेकिन इतना जरूर पता था कि वह किसी गरीब परिवार का बच्चा है।