फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी का संदेश, हमेशा हथियार दुरुस्त रखना ताकि कानपुर जैसा धोखा न खाना पड़े

Fri, 17 Jul 2020 10:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
यूपी पुलिस पासिंग आउट परेड - फोटो : amar ujala
पुलिस लाइन में शुक्रवार को हुई पासिंग आउट परेड के बाद पुलिस महकमे को 178 महिला सिपाही मिल गई हैं। परेड में एडीजी, डीआईजी और एसएसपी समेत कई अधिकारियों ने सलामी ली। रिक्रूट ने अपने परिवार के लोगों संग यादगार पलों की सेल्फी ली। 
विज्ञापन

2 of 5
यूपी पुलिस पासिंग आउट परेड - फोटो : amar ujala
उन्नाव समेत कई जिलों की 178 महिला रिक्रूट का पुलिस लाइन में प्रशिक्षण चल रहा था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर पासिंग आउट परेड हुई जिसमें एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने बतौर मुख्य अतिथि सलामी ली। 
विज्ञापन

3 of 5
परेड में एडीजी, डीआईजी और एसएसपी समेत कई अधिकारियों ने सलामी ली - फोटो : amar ujala
डीआईजी राजेश पांडेय और एसएसपी शैलेश पांडेय ने भी सलामी ली। एडीजी ने नई सिपाहियों के लिए अपने संदेश में कहा कि भविष्य में जब किसी दबिश में जाना हो तो अपने हथियार जरूर चेक कर लें क्योंकि कानपुर में विकास दुबे के घर गए 50 पुलिसकर्मियों के असलहे ही नहीं चले थे। 

4 of 5
यूपी पुलिस पासिंग आउट परेड - फोटो : amar ujala
एडीजी ने कहा कि जिन पुलिस कर्मियों की शादी नहीं हुई है, वे दहेज रहित शादी करें। डीआईजी ने सिपाहियों को किसी लोभ में पड़ने के बजाय निष्ठा से कर्तव्य पालन करने का संदेश दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी पुलिस पासिंग आउट परेड - फोटो : amar ujala
अफसरों के मुताबिक रिक्रूट से सिपाही बनी पुलिसकर्मियों की उन्नाव, सीतापुर आदि जिलों में नियुक्ति होगी। बरेली जिले को 30 महिलाओं के 40 नए सिपाही मिलेंगे। पासिंग आउट परेड के मौके पर महिला रिक्रूट के परिवार के लोग भी पहुंचे थे। उन्होंने उनके साथ खुशी साझा की। कई के परिवार में पहले से लोग पुलिस सेवा में थे तो कई सिपाहियों के पूरे गांव में कोई पुलिस में नहीं था। नई पुलिसकर्मियों ने कहा कि वह पूरे मन से देश और समाज की सेवा करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें