फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में अभिनेत्री के बेटे की मौत: शव देख बदहवास हुईं मां सपना सिंह, हत्या का आरोप, सड़क पर जाम-हंगामा

Tue, 10 Dec 2024 03:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद अभिनेत्री सपना सिंह मुंबई से वापस आ गईं। उन्होंने बेटे की हत्या का आरोप लगाया। दोबारा पोस्टमार्टम और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सपना सिंह परिजनों के साथ रसूला गांव के सामने बरेली-बीसलपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
1 of 5
सड़क पर बैठीं अभिनेत्री सपना सिंह - फोटो : अमर उजाला
'क्राइम पेट्रोल' और 'माटी की बन्नो' समेत कई टीवी सीरियल में काम कर चुकीं अभिनेत्री सपना सिंह मुंबई से बरेली लौटीं तो इकलौते बेटे का शव देखकर फफक पड़ीं। उन्होंने कहा कि पुलिस उनके बेटे की मौत जहर व ड्रग्स से बताकर आरोपियों को हल्के में छोड़ना चाहती है, जबकि उनके बेटे की हत्या की गई है। आरोपियों में पुलिसकर्मी का बेटा शामिल होने की वजह से ऐसा हो रहा है। अभिनेत्री और उनके परिजनों ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बरेली-बीसलपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सपना सिंह ने मांग की है कि सीएम योगी उनके बेटे के हत्यारोपियों का एनकाउंटर कराएं या उन्हें फांसी की सजा हो।
विज्ञापन

2 of 5
सागर गंगवार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ये था मामला
अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे सागर गंगवार का शव बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अदलखिया गांव के पास रविवार को बरामद हुआ था। 14 वर्षीय सागर शहर की आनंद विहार कॉलोनी में अपने मामा ओमप्रकाश के पास रहता था। वह स्प्रंगडेल स्कूल में आठवीं का छात्र था। पुलिस ने दोस्त अनुज समेत कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में अनुज ने बताया है कि उन लोगों ने साथ में ड्रग्स ली थी। सागर को ओवरडोज हो गई और वह गिर पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
सागर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नशे में साथी छोड़कर चले आए सागर को
अनुज के मुताबिक सागर की हालत देखकर वह और उसका दोस्त घबरा गए। उन्होंने अनुज को सड़क से हटाकर खेतों में डाल दिया और घर चले गए। पुलिस को शव मिला तो नाक से खून आ रहा था। जहर व ड्रग्स से मौत की आशंका जताई गई है। 

4 of 5
परिजनों के साथ सड़क पर बैठीं सपना सिंह - फोटो : अमर उजाला
सागर की मां सपना सिंह का आरोप है कि शव पर कटे के निशान हैं, उसकी हत्या की गई है। परिवार दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े गया। भुता थाना क्षेत्र के गांव रसूला में बरेली-बीसलपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सपना सिंह ने रोते हुए कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनेत्री सपना सिंह - फोटो : अमर उजाला
गांव से जाकर मुंबई में बनाया करियर
सपना सिंह ने बताया कि वह मुंबई में रहती हैं। ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘माटी की बन्नो’, ‘प्रतिज्ञा’ और ‘वारिस’ जैसे टीवी शो में अभिनय कर चुकी हैं। सागर ने भी एक नए सीरियल ‘रामायण’ में भूमिका निभाई थी। सपना ने हिंदी फिल्म खुदाई में आइटम डांस भी किया है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही सपना मुंबई से गांव आ गईं। उन्होंने बताया कि कुछ ही साल में काफी नाम और शोहरत कमाई है पर इकलौता बेटा ही नहीं रहा तो यह सब मिट्टी में मिल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें