फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब 'इश्क' है : 42 साल के भांजे पर आया 60 साल की महिला का दिल, मामी की हरकत से टूट गए युवक के सपने

Mon, 30 Jan 2023 08:26 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
इश्क की उम्र नहीं होती। कभी भी किसी से हो जाता है। इसी तरह के इश्क का अजब मामला शाहजहांपुर में सामने आया है। शहर के सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली 60 वर्षीय महिला का दिल अपने 42 साल के भांजे पर आ गया। वह उससे शादी करने पर अड़ गई, लेकिन भांजा इसका विरोध कर रहा है। उसके मुताबिक मामी के इश्क के पीछे साजिश है। वह उसकी संपत्ति हड़पना चाहती है। 

युवक का आरोप है कि मामी ने उसकी होने वाली ससुराल में फर्जी निकाहनामा भेज दिया। इसके चलते उसका रिश्ता टूट गया। महिला के बच्चे भी उसी का साथ दे रहे हैं। महिला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
युवक ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके मामा का इंतकाल दो मार्च 2022 को संदिग्ध हालात में हो गया था। मामा के बच्चे भी जवान हैं। युवक की कपड़े की दुकानें हैं। उसकी संपत्ति पर मामी की नीयत खराब हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
युवक के मुताबिक मामी उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी। युवक ने रिश्ते की दुहाई देकर इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने हद पार कर दी। युवक के घर पर हमला कर दिया।  

4 of 5
कोतवाली सदर बाजार - फोटो : अमर उजाला
युवक का आरोप है कि 16 दिसंबर को शांत सात बजे उसके आवास पर मामी, अपने दो पुत्रों, बहुओं आदि के साथ घुस आई और तोड़फोड़ और मारपीट की। मामी की हरकतों से परेशान होकर उसने पुलिस को तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
युवक ने बताया कि उसकी 28 दिसंबर को बरात जानी थी, लेकिन उससे पांच दिन पहले होने वाली ससुराल के पते पर मामी ने फर्जी निकाहनामा भेज दिया। इसके चलते उसकी शादी टूट गई। तहरीर आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें