फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पांच साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या, मां बोली- धन के लालच में मेरी आरती को तंत्र-मंत्र करा मार डाला

Tue, 06 Jul 2021 06:54 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
1 of 5
बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के चमरौडी मोहल्ले में पांच वर्षीय बालिका को अगवा कर सोमवार रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजन धन के लालच में तंत्र-मंत्र के चलते हत्या का आरोप लगा रहे, जबकि पुलिस पारिवारिक रंजिश बता रही है। इस मामले में आरोपी पड़ोसी दंपती और उसकी बेटी समेत पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों के घर से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। शहर कोतवाली और कालूकुआं पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत चमरौडी निवासी मजदूर माया वर्मा की पुत्री आरती (5) सोमवार को दोपहर ताई सुनीता के घर खेलने गई थी। करीब तीन बजे घर के बाहर से लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं लगा। शाम को मां ने कोतवाली पुलिस को बेटी के लापता होने की सूचना दी। 
विज्ञापन

2 of 5
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। मोहल्ले में ही किसी घर में छिपाकर रखने की आशंका पर पुलिस ने हर घर की तलाशी लेनी शुरू की। दो घंटे के बाद रात साढ़े 12 बजे मोहल्ले के मूलचंद्र वर्मा के दरवाजे के पास नाली से बच्ची का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

3 of 5
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बच्ची का गला रेता गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मूलचंद्र के घर की तलाशी ली। यहां से चाकू, खून से सनी साड़ी, फर्श में खून के निशान, बालिका की ताबीज, पायल आदि मिले। पुलिस ने मूलचंद्र और उसकी पत्नी रानी, बेटी और दो बेटों को हिरासत में ले लिया।

4 of 5
घर के बाहर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एसपी अभिनंदन, एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान, सीओ राकेश कुमार सिंह संग कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र पहुंचे और बच्ची के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की। बच्ची की मां ने बताया कि दो बेटियों में आरती बड़ी थी। पति की मौत के बाद मजदूरी कर परिवार पाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
आरोप लगाया कि तंत्र-मंत्र के चलते बेटी की हत्या की गई है। उधर, एएसपी का कहना है कि जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में पारिवारिक रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है। अंधविश्वास में हत्या की बात से इनकार किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें