फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुन्नूर हादसे पर प्रधानमंत्री: सार्वजनिक मंच से पहली बार मोदी ने जनरल बिपिन सिंह को याद किया, श्लोक के जरिए कही बड़ी बात

Sat, 11 Dec 2021 02:48 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर

सार

पिछले आठ दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 13 जवानों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पहली बार प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक मंच से हादसे का जिक्र करते हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।  
 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बलरामपुर में सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण किया। करीब 808 किलोमीटर लंबी इस नहर योजना से गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती समेत नौ जिलों के किसानों को लाभ होगा। 
विज्ञापन


इस बीच, सार्वजनिक मंच से पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने कुन्नूर हादसे का जिक्र किया। उन्होंने जनरल बिपिन सिंह रावत व हादसे में मृत जवानों को श्रद्धांजलि दी। घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की।  

सैनिक का पूरा जीवन योद्धा की तरह होता है
प्रधानमंत्री ने कहा, 'राष्ट्र निर्माताओं और राष्ट्र रक्षकों की इस धरती से आज मैं देश के उन सभी वीरों को भी श्रद्धांजलि दे रहा हूं, जिनका आठ दिसंबर को हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया। भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का जाना, हर भारत प्रेमी और हर राष्ट्र भक्त के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जनरल बिपिन रावत जांबाज थे। देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वह कितनी मेहनत करते थे, पूरा देश इसका साक्षी है।' 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'एक सैनिक सिर्फ उसी समय तक सैनिक नहीं रहता है, जितने दिन वह सेना में रहता है। उसका पूरा जीवन एक योद्धा की तरह होता है। अनुशासन, देश की आन-बान और शान के लिए वह हर पल समर्पित रहता है।' 
Trending Videos
विज्ञापन

गीता का श्लोक भी पढ़ा

बमरामपुर में जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने श्रीमद् भगवद्गीता के श्लोक का जिक्र भी किया। बोले, 'नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः, न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः।' मतलब आत्मा को न शस्त्र काट सकते हैं, न आग उसे जला सकती है। न पानी उसे भिगो सकता है, न हवा उसे सुखा सकती है। 

मोदी ने आगे कहा, 'जनरल बिपिन रावत जहां होंगे वह आने वाले दिनों में अपने भारत को नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ते हुए देखेंगे। देश की सीमाओं की सुरक्षा को बढ़ाने का काम, बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने का काम, देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान, तीनों सेनाओं में तालमेल बनाने जैसे अनेक काम तेजी से आगे बढ़ता रहेगा।'

प्रधानमंत्री बोले, 'भारत दुख में है, लेकिन दर्द सहते हुए भी हम ना अपनी गति रोकते हैं और न ही हमारी प्रगति। भारत रूकेगा नहीं, भारत थमेगा नहीं। हम भारतीय मिलकर और मेहनत करेंगे। देश के भीतर और देश के बाहर बैठी हर चुनौती का मुकाबला करेंगे। भारत को और शक्तिशाली और समृद्ध बनाएंगे। 

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के लिए प्रार्थना की
प्रधानमंत्री मोदी ने कुन्नूर हादसे में बचे एकमात्र ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। बोले, 'साथियों यूपी के सपूत देवरिया के रहने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी का जीवन बचाने के लिए डॉक्टर जी जान से लगे हुए हैं। मैं मां पाटेश्वरी से उनके जीवन की रक्षा की प्रार्थना करता हूं। देश आज वरुण सिंह जी के साथ है। जिन वीरों को हमने खोया है उनके परिवार के साथ हमसभी हैं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें