छांगुर बाबा पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है। 15 टीमों ने 12 ठिकाने पर कार्रवाई की। और 100 करोड़ की संपत्ति टीम को सोना, नकदी और लग्जरी गाड़ियां मिलीं हैं। ईडी ने सटीक रणनीति के तहत की बड़ी कार्रवाई है। दुबई, यूएई और नेपाल से फंडिंग के सुराग जुटाए हैं।
अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसके करीबियों के बलरामपुर, मुंबई और लखनऊ के 15 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला नेटवर्क से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई की। ईडी की 15 टीमों ने छांगुर बाबा के 12 ठिकाने पर एक्शन लिया। यह कार्रवाई सुबह 6 बजे पूरी प्लानिंग के तहत एक साथ शुरू की गई, ताकि किसी को भागने का मौका नहीं मिले। इस कार्रवाई में कई चौंकाने वाले सुराग ईडी के हाथ लगे हैं।
बलरामपुर में लगभग 13 घंटे तक बाबा के ठिकानों को खंगाला गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान करोड़ों की संपत्तियों की जांच की गई थी। जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के घरों पर भी छापेमारी की गई, इस दौरान ईडी ने लेनदेन का ब्योरा जुटाया।
विज्ञापन
2 of 11
ईडी की टीमों ने छांगुर के ठिकानों को खंगाला...अहम दस्तावेज मिले
- फोटो : अमर उजाला
ईडी ने मुंबई में शहजाद शेख उर्फ इलियास शेख के माहिम और बांद्रा स्थित ठिकानों को भी खंगाला है, जिसके खाते में एक करोड़ रुपये छांगुर ने भेजे थे। लखनऊ के चिनहट स्थित छांगुर के मददगार बलरामपुर कोर्ट के कार्यालय के बाबू राजेश उपाध्याय के आवास को भी खंगाला गया है।
विज्ञापन
3 of 11
बलरामपुर के मधपुर उतरौला में स्थित छांगुर का घर ईडी की टीम
- फोटो : संवाद
छापों के दौरान ईडी ने कई संपत्तियों के दस्तावेज, सोना, नकदी और लग्जरी गाड़ियों को बरामद किया है। साथ ही, दुबई, यूएई और नेपाल से हुई फंडिंग के सुराग भी जुटाए।
4 of 11
बलरामपुर के मधपुर उतरौला में स्थित छांगुर का घर ईडी की टीम
- फोटो : एएनआई
बलरामपुर के उतरौला में छांगुर व उससे जुड़े 12 ठिकानों पर ईडी की टीमों ने एक साथ छापा मारा। ईडी की पहली टीम मधपुर-उतरौला मार्ग स्थिति छांगुर के कॉम्प्लेक्स पर पहुंची। गेट का ताला खुलवाया। दुकान से जुड़े रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की जानकारी की।
विज्ञापन
5 of 11
बलरामपुर के मधपुर उतरौला में छांगुर के सहयोगी का घर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके साथ ही दो टीमें छांगुर के मधपुर स्थित मकान में पहुंचीं। हर कमरों की जांच की। पूर्व प्रधान जुम्मन से भी पूछताछ की गई। टीम ने नामी और बेनामी संपत्तियों की भी जांच की।
विज्ञापन
6 of 11
बलरामपुर के रफीनगर उतरौला में छांगुर के सहयोगी नीतू के शो रूम की जांच करती ईडी की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जमीन बेचने पर मिली राशि के बारे में जुटाई जानकारी
ईडी की एक टीम रेहरामाफी में छांगुर के पैतृक गांव भी पहुंची। मधपुर में जमीन विक्रेता इसी गांव के पूर्व प्रधान जुम्मन खां हैं। मधपुर में जमीन विक्रेता संतोष कुमार त्रिगुनायक व उसके भाई दुर्गेश कुमार से भी सवाल किए। जमीन बेचने पर मिली धनराशि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
7 of 11
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हुसैनाबाद प्रिंट में ग्राम प्रधान अफसर अली, महमूदाबाद प्रिंट के ग्राम प्रधान इब्तिदा खान उर्फलल्लू, नगर के रफीनगर शोरूम पर काम करने वाले सगे भाइयों मलिक शमीम, मलिक वसीम, मलिक अली अहमद के आवास पर भी टीम पहुंची। उनसे घर में ही देर शाम तक पूछताछ चली।
8 of 11
बलरामपुर के मधपुर में स्थित छांगुर का मकान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सटीक थी ईडी की रणनीति
ईडी ने छापा मारने की रणनीति बहुत ही सटीक बनाई थी। लोगों को इसकी भनक भी नहीं लगी कि अभी ईडी भी जांच के लिए आ सकती है। सभी की निगाह इस पर टिकी थी कि पहले इंडी छांगुर को रिमांड पर लेगी, लेकिन ईडी ने छांगुर से पूछताछ के पहले ही उससे जुड़े लोगों की पड़ताल की योजना बनाई।
9 of 11
-बलरामपुर के मधपुर उतरौला से छांगुर को ले जाती एटीएस।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार सुबह छह बजे का समय तय किया, जिससे कोई घर से बाहर न निकल जाए। जिस समय ईडी की टीम पहुंची, उस समय लोग घर पर ही थे। कुछ लोग तो सो ही रहे थे। इस तरह ईडी ने सधे अंदाज में कार्रवाई की, जिससे किसी को भागने का भी मौका नहीं मिला।
10 of 11
ईडी ने छांगुर के आवास पर छापेमारी की।
- फोटो : amar ujala
लड़खड़ाने लगी जुबान
छांगुर के साथ ही नीतू और नवीन से लेनदेन करने वालों का इंडी से सामना हुआ तो उनकी जुबान लड़खड़ाने लगी। जांच की जद में आए सभी 20 लोग घबराए रहे। ईडी ने पूछताछ के दौरान किसी को बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं दी। सुरक्षा में उतरौला पुलिस मुस्तैद रही।
धर्मांतरण की छांगुर स्टोरी: पूरी तरह ध्वस्त हो गया अवैध अड्डा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों के अनुसार जांच में बड़े पैमाने पर धन शोधन का मामला सामने आया है। अब ईडी के अधिकारी सभी ठिकानों से मिले सुबूतों की पड़ताल के बाद छांगुर को अपनी कस्टडी में लेगा, जिसके बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।