फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'आपको कैसे मिलते थे रुपये...', ED से हुआ सामना तो लड़खड़ाने लगी जुबान; छांगुर के सहयोगियों से पूछे ये सवाल

Fri, 18 Jul 2025 02:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

Chhangur Baba ED Raid: छांगुर पीर के ठिकानों पर ईडी की 12 टीमों ने 13 घंटे तक जांच की। अवैध धर्मांतरण के मामले में उतरौला में छांगुर के ठिकानों से टीमों ने सुबूत जुटाए हैं। ईडी की टीम ने छांगुर से जुड़े हर व्यक्ति से ईडी ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
1 of 15
Chhangur Baba - फोटो : अमर उजाला
ED investigation Chhangur case: अवैध धर्मांतरण और देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार छांगुर पीर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एसटीएफ और एटीएस के बाद बृहस्पतिवार सुबह सात बजे ईडी की 12 टीमों ने करीब 13 घंटे तक उसके पूरे साम्राज्य को खंगाला। 

इस बीच कई अहम दस्तावेज ईडी के हाथ लगे। बताया जा रहा है कि पूरा खेल करोड़ों का है। यहां बड़े पैमाने पर धन शोधन किया गया है। इस प्रक्रिया में मिले पैसे को छांगुर और उसके सहयोगियों ने धर्मांतरण में लगाया है। नेपाल से हवाला के माध्यम से पैसे मंगाने की भी जानकारी हाथ लगी है।
विज्ञापन

2 of 15
छांगुर बाबा - फोटो : एएनआई
उतरौला में छांगुर के ठिकानों और उसके सहयोगियों के घरों पर छानबीन कर ईडी की टीम रात करीब आठ बजे उतरौला से लौट गई। 12 टीमों ने छांगुर से जुड़े लोगों और उनकी संपत्तियों की भी जांच की। 
10 ऐसे लोगों से पूछताछ की, जो किसी न किसी तरह से छांगुर से जुड़े थे। इंडी ने बैनामे और बैंक के खातों की भी जांच की। सभी से छांगुर से जुड़ने से लेकर सहयोग करने तक के बारे में सवाल किए गए। 
विज्ञापन

3 of 15
बलरामपुर के मधपुर उतरौला में स्थित छांगुर का घर ईडी की टीम - फोटो : एएनआई
सूत्रों के अनुसार, ईडी ने पूछा कि छांगुर से रुपये कैसे मिलते थे। रुपये कौन देता था। ईडी ने कुछ अभिलेख भी हासिल किए। पूरी छानबीन करीब 13 घंटे तक चली। ईडी की टीम के लौटने के बाद पूरे क्षेत्र में कार्रवाई को लेकर चर्चा चलती रही।

 

4 of 15
बलरामपुर के मधपुर उतरौला में स्थित छांगुर का घर ईडी की टीम - फोटो : संवाद
ईडी से हुआ सामना तो लड़खड़ाने लगी जुबान...
छांगुर के साथ ही नीतू और नवीन से लेनदेन करने वालों का इंडी से सामना हुआ तो उनकी जुबान लड़खड़ाने लगी। जांच की जद में आए सभी 20 लोग घबराए रहे। ईडी ने पूछताछ के दौरान किसी को बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं दी। सुरक्षा में उतरौला पुलिस मुस्तैद रही।
 
विज्ञापन

5 of 15
बलरामपुर के मधपुर उतरौला में पूर्व प्रधान के घर छानबीन करने पहुंची ईडी की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टीम ने सुबह किसी को सोचने का मौका ही नहीं दिया
ईडी ने छापा मारने की रणनीति बहुत ही सटीक बनाई थी। लोगों को इसकी भनक भी नहीं लगी कि अभी ईडी भी जांच के लिए आ सकती है। सभी की निगाह इस पर टिकी थी कि पहले ईडी छांगुर को रिमांड पर लेगी, लेकिन ईडी ने छांगुर से पूछताछ के पहले ही उससे जुड़े लोगों की पड़ताल की योजना बनाई। 

 
विज्ञापन

6 of 15
बलरामपुर के रफीनगर उतरौला में छांगुर के सहयोगी नीतू के शो रूम की जांच करती ईडी की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी क्रम में बृहस्पतिवार सुबह छह बजे का समय तय किया, जिससे कोई घर से बाहर न निकल जाए। जिस समय ईडी पहुंची, उस समय लोग घर पर ही थे। कुछ लोग तो सो ही रहे थे। इस तरह ईडी ने सधे अंदाज में कार्रवाई की, जिससे किसी को भागने का भी मौका नहीं मिला।
 
विज्ञापन

7 of 15
ईडी की टीम कार्रवाई करती हुई - फोटो : ANI
एटीएस पहले ही कर चुकी है पूछताछ
ईडी के आने से पहले बीते दिनों एटीएस की श्रावस्ती यूनिट ने छांगुर से जुड़े लोगों से पूछताछ की थी। तब जमीन खरीद फरोख्त मामले में शामिल लोगों के साथ ही छांगुर के आवास पर आने-जाने वालों से पूछताछ कर रिपोर्ट तैयार की गई थी। इसके साथ ही जिन लोगों के खातों में छांगुर या नीतू, नवीन के खातों से रुपये आए थे, उनसे भी सवाल-जवाब हुए थे।

 

8 of 15
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छांगुर के सहयोगियों पर हो सख्त कार्रवाई
विश्व हिंदू परिषद ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष राम कृष्ण सिंह ने कहा कि उतरौला के रेहरा माफी तथा प्रदेश के अन्य जनपदों में जमालुद्दीन उर्फ छांगुर व उसके तमाम सहयोगी ने हिंदू बेटियों का धर्म परिवर्तन करवाया है। 
 

9 of 15
बलरामपुर के मधपुर में स्थित छांगुर का मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों ने छांगुर के सभी सहयोगियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते समय अनुराग श्रीवास्तव, विजय शुक्ला, बलवंत सिंह, शिवराम शुक्ला, संदीप कुमार व राजेश आदि मौजूद रहे।
 

10 of 15
-बलरामपुर के मधपुर उतरौला से छांगुर को ले जाती एटीएस।
अवैध धर्मांतरण के मामले में उतरौला में 12 ठिकानों से 15 टीमों ने जुटाए सुबूत
अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसके करीबियों के बलरामपुर, मुंबई और लखनऊ के 15 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार तड़के छापा मारकर अहम सुबूत जुटाए। ईडी ने मुंबई में शहजाद शेख उर्फ इलियास शेख के माहिम और बांद्रा स्थित ठिकानों को भी खंगाला है, जिसके खाते में एक करोड़ रुपये छांगुर ने भेजे थे।

 

11 of 15
छांगुर बाबा - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के चिनहट स्थित छांगुर के मददगार बलरामपुर कोर्ट के कार्यालय के बाबू राजेश उपाध्याय के आवास को भी खंगाला गया है। छापों के दौरान ईडी ने कई संपत्तियों के दस्तावेज, सोना, नकदी और लग्जरी गाड़ियों को बरामद किया है। साथ ही, दुबई, यूएई और नेपाल से हुई फंडिंग के सुराग भी जुटाए।

 

12 of 15
ईडी ने छांगुर के आवास पर छापेमारी की। - फोटो : amar ujala
बलरामपुर के उतरौला में छांगुर व उससे जुड़े 12 ठिकानों पर ईडी की 15 टीमों ने एक साथ छापा मारा। ईडी की पहली टीम मधपुर-उतरौला मार्ग स्थिति छांगुर के कॉम्प्लेक्स पर पहुंची। गेट का ताला खुलवाया। दुकान से जुड़े रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की जानकारी की। 

 

13 of 15
बलरामपुर के मधपुर उतरौला में छांगुर के सहयोगी का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके साथ ही दो टीमें छांगुर के मधपुर स्थित मकान में पहुंचीं। हर कमरों की जांच की। पूर्व प्रधान जुम्मन से भी पूछताछ की गई। टीम ने नामी और बेनामी संपत्तियों की भी जांच की। ईडी की एक टीम रेहरामाफी में छांगुर के पैतृक गांव भी पहुंची। मधपुर में जमीन विक्रेता इसी गांव के पूर्व प्रधान जुम्मन खां हैं।

14 of 15
धर्मांतरण की छांगुर स्टोरी: पूरी तरह ध्वस्त हो गया अवैध अड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मधपुर में जमीन विक्रेता संतोष कुमार त्रिगुनायक व उसके भाई दुर्गेश कुमार से भी सवाल किए। जमीन बेचने पर मिली धनराशि के बारे में जानकारी ली। हुसैनाबाद प्रिंट में ग्राम प्रधान अफसर अली, महमूदाबाद प्रिंट के ग्राम प्रधान इब्तिदा खान उर्फ लल्लू, नगर के रफीनगर शोरूम पर काम करने वाले सगे भाइयों मलिक शमीम, मलिक वसीम, मलिक अली अहमद के आवास पर भी टीम पहुंची। उनसे घर में ही देर शाम तक पूछताछ चली।

 
विज्ञापन

15 of 15
ईडी की 12 टीमों ने छांगुर के ठिकानों को 13 घंटे खंगाला...अहम दस्तावेज मिले - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार जांच में बड़े पैमाने पर धन शोधन का मामला सामने आया है। अब ईडी के अधिकारी सभी ठिकानों से मिले सुबूतों की पड़ताल के बाद छांगुर को अपनी कस्टडी में लेगा, जिसके बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: दुबई, यूएई-नेपाल से फंडिंग और धर्मांतरण का खेल, ईडी ने खंगाला छांगुर का 'काला साम्राज्य'; मिले अहम सुराग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें