Agneepath Scheme Protest in Ballia सेना भर्ती के लिए अग्निपथ योजना के विरोध में युवकों ने शुक्रवार को बलिया में उपद्रव किया। जगह-जगह पथराव किया। बसों के शीशे तोड़ दिए। राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के जनसंपर्क कार्यालय पर भी हमला बोला।
विज्ञापन
1 of 10
अग्निपथ से खफा युवकों बलिया में काटा बवाल,
- फोटो : अमर उजाला
अग्निपथ योजना को लेकर युवा पहले से ही उग्र विरोध करने को लेकर तैयारी में थे। घटना से संबंधित कई वीडियो वायरल हुए। जिसमें युवा डंडे और लाठी से लैस नजर आ रहे हैं। पुलिस के सामने भी वो जमकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। भारत मां के जयकारे लगाते हुए सार्वजनिक संपत्ति को जमकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालांकि डीएम और एसपी की ओर से बयान जारी किया गया है कि उपद्रवियों को ज्यादा नुकसान करने से रोक दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
अग्निपथ से खफा युवकों बलिया में काटा बवाल
- फोटो : अमर उजाला
अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने शुक्रवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन का एलान किया गया था। सुबह छह बजे से ही युवा मुख्यालय पर जुटने लगे थे। प्रशासन ने उनको बात करने के लिए वीर लोरिक स्टेडियम में बुलाया गया। सीओ प्रीति त्रिपाठी ने ज्ञापन लिया। यहां से निकलने के बाद युवकों ने उग्र रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
3 of 10
अग्निपथ से खफा युवकों बलिया में काटा बवाल,
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ऑफिस के पास में ही एक बस में तोड़फोड़ की। रोजवेज के पास भी एक बस को निशाना बनाया गया। उपद्रव की जानकारी मिलते ही फोर्स युवाओं के पीछे दौड़नी शुरू हुई। रोडवेज से युवाओं ने रेलवे स्टेशन का रुख किया। वे रेलवे स्टेशन पहुंचे और प्लेटफार्मों पर बेंच, दुकान, पंखे, डिस्प्ले बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया। लाठी और डंडे से लैस युवकों ने स्टेशन पर खड़ी डीएमयू में तोड़फोड़ की।
4 of 10
अग्निपथ से खफा युवकों बलिया में काटा बवाल,
- फोटो : अमर उजाला
बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल की एसी बोगियों के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद रेलवे लाइन पर खड़ी जनरल बोगियों में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड और रेलवे स्टाफ के साथ स्थानीय पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। डीएम सौम्या अग्रवाल पुलिस बल के साथ पहुंची। पुलिस ने युवकों को खदेड़ना शुरू किया तो वे पुलिस पर पथराव करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
5 of 10
अग्निपथ से खफा युवकों बलिया में काटा बवाल,
- फोटो : अमर उजाला
काजीपुरा फाटक के पास पहुंच कर पथराव किया। अमृतपाली फाटक से होते हुए युवा नारायणी टाकीज के पास पहुंचे। राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के कार्यालय में तोड़फोड़ की। डीएम के काफीले के साथ फोर्स वहां पहुंची तो उनके ऊपर भी पथराव किया गया। किसी तरीके से फोर्स ने बल प्रयोग कर युवाओं को खदेड़ा। आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े।
विज्ञापन
6 of 10
अग्निपथ से खफा युवकों बलिया में काटा बवाल,
- फोटो : अमर उजाला
एससी कॉलेज की तरफ से पुलिस युवकों की तरफ बढ़ी लेकिन पत्थरबाजी के कारण लौटना पड़ा। युवकों की संख्या ज्यादा होने के कारण पुलिस हर जगह बेबस नजर आई। लगभग पांच घंटे तक बवाल चलता रहा। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि लगभग 100 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
7 of 10
ट्रेन की बोगी को धक्का लगाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को बचा लिया। युवकों ने रेलवे के वाशिंगपिट पर खड़ी ट्रेन की एक बोगी में आग लगा दी। उससे पांच बोगियां जुड़ी थीं। रेलवे पुलिस के आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे लेकिन जब आग ने विकराल रूप धारण करना शुरू किया तो उन्होंने कर्मचारियों की मदद से तीन बोगियों को अलग कर दिया। उसके बाद दमकल पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।
8 of 10
अग्निपथ से खफा युवकों बलिया में काटा बवाल,
- फोटो : अमर उजाला
अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार बलिया में हुए भारी बवाल ने पुलिस और खुफिया विभाग की कलई खोलकर रख दी है। योजना के विरोध में युवाओं ने एक दिन पहले ही आक्रोश को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी मंशा जता दी थी। जानकारी के बाद भी सिर्फ कागजी तैयारी की गई। नतीजा भारी बवाल के रूप में सामने आया।
9 of 10
लाठीचार्ज में घायल हुआ युवक
- फोटो : अमर उजाला
अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने गुरुवार को ही सोशल मीडिया पर बलिया बंद को लेकर आवाज बुलंद कर दी थी। इसके बाद भी पुलिस और खुफिया विभाग सोता रहा। हालांकि युवाओं के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर शहर की सीमाएं सील करने आदि की तैयारी की बातें प्रशासनिक सूत्रों की ओर से की जा रही थी, लेकिन इसका कोई असर शहर में नहीं दिखाई दिया। सुबह छह बजे पहले ही तीन से पांच सौ की संख्या में युवा शहर में एकत्र हो गए।
प्रदर्शन करते युवक को पिटती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन की ओर से सुबह 5.51 बजे सूचना प्रसारित कराई गई कि युवा स्टेडियम में एकत्रित हैं और मीडिया में अपनी बात रखना चाहते हैं। इससे स्पष्ट है कि उन्हें वीर लोरिक स्टेडियम में एकत्रित होने दिया गया। ऐसी स्थिति में यदि पुलिस की तैयारी रहती तो भारी फोर्स उन्हें यहीं रोक सकती थी।