बहराइच जिले के बौंडी थाना इलाके के खैरा बाजार स्थित नहर पुल के पास शुक्रवार की शाम भेड़ियों का झुंड देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखा रहा कि नहर के पास गांव को जाने वाली सड़क पर सात से आठ भेड़ियों का झुंड गन्ने के खेत से निकल कर पहुंच जाता है। यह सड़क के किनारे काफी देर तक डटे रहे।
विज्ञापन
2 of 8
Wolf Attack
- फोटो : अमर उजाला
भेड़ियों से थोड़ी दूरी पर एक बाइक सवार बाइक खड़ी कर बैठा दिखाई दे रहा है। जबकि कुछ ग्रामीण अपनी भैंसों को चराते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। अमर उजाला ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इसके अलावा शाम को ही देहात इलाके में शहर से सटे ग्राम पंचायत सिसई हैदर में भी तीन भेड़ियों के देखे जाने की चर्चा जोरों पर रही। लोग अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर मकानों में कैद हो गए।
विज्ञापन
3 of 8
Wolf Attack
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले, भेड़िये ने बहराइच शहर से सटे यादवपुर गांव के मजरे लोधनपुर गांव में हमला बोला है। शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग और उनके पोते पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायलों की चीख-पुकार सुन भेड़िया भाग गया। बृहस्पतिवार की रात को भी भेड़िये ने हमला कर एक बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
4 of 8
Wolf Attack
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, डीएफओ का कहना है कि कुत्ते के हमले में यह तीनों लोग घायल हुए हैं। भेड़िये का हमला यहां नहीं हुआ है। मामले मौके पर पहुंचे अफसरों ने पूरे मामले की जानकारी ली है। शहर से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर देहात कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर स्थित यादवपुर के मजरे लोधनपुरव गांव में शुक्रवार को सुबह 9 बजे खेत में छिपे भेड़िये ने 60 वर्षीय कृपाराम व इनके चार वर्षीय पौत्र सत्यम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
5 of 8
Wolf Attack
- फोटो : अमर उजाला
घायल कृपाराम ने बताया कि भेड़िये ने उनपर और उनके पौत्र पर अचानक हमला कर दिया। किसी तरह दोनों ने जान बचाई। दोनों घायलों को एम्बुलेंस से शहर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही एसडीएम महसी अखिलेश कुमार सिंह, बीडीओ तेजवापुर अनुष्का श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक तेजवापुर डा अभिषेक अग्निहोत्री, वन विभाग की टीम व कोतवाल देहात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
6 of 8
Wolf Attack
- फोटो : अमर उजाला
बोले डीएफओ, कुत्ते के हमले से हुए घायल
12 घंटे के अंतराल में भेड़िये के हमले में तीन लोगों के घायल होने से शहर से सटे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। बहराइच वन प्रभाग के अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि यादवपुर गांव के मजरे लोधनपुर में कुत्ते के हमले से दो बच्चे और एक बुजुर्ग घायल हो गए हैं। डीएफओ ने बताया कि गांव में जाकर जांच की गई तो भेड़िये के हमले की पुष्टि नहीं हुई है। बताया कि ग्रामीणों ने एक कुत्ते को पीटकर मार भी डाला है। डीएफओ का कहना है कि इस समय लोग भेड़िये की अफवाहों से परेशान हैं। ऐसे में हर किसी को अफवाह पर ध्यान न देने की जरूरत है।
विज्ञापन
7 of 8
Wolf Attack
- फोटो : अमर उजाला
सर्च अभियान जारी, नहीं मिला भेड़िया
डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि रेंज के अंतर्गत तहसील महसी के लगभग 25 से 30 गांवों में भेड़ियों द्वारा किए जा रहे हमले के दृष्टिगत विभाग की टीमों का सर्च अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। तीन सेक्टरों में विभाजित टीमों में शामिल विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिन व रात में भ्रमण किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान सभी सेक्टर प्रभारियों से वार्ता कर रणनीति बनाए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही हिंसक भेड़िया के रेस्क्यू संबंधित समस्त संसाधनों का जायजा लिया जा रहा है। इसके अलावा कछारी क्षेत्र में पैदल कांबिंग कर हिंसक भेड़िये को खोजने की कार्रवाई की गई।
दरवाजा बंद कर सोएं ग्रामीण
डीएफओ ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र के सेक्टर-1, 2 व 3 में कार्यरत टीमों को आवश्यक निर्देश दिए गए व सेक्टर-3 के क्षेत्र में ग्राम पंचदेवरी के कछार क्षेत्र में थर्मल ड्रोन की सहायता से हिंसक भेड़िये को देखा गया है। उसको रेस्क्यू करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस व वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से गश्त कर रही है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों का ख्याल रखें और घर के अंदर दरवाजा बंद करके सोएं।