बहराइच मेडिकल काॅलेज
सांसद चंद्रशेखर ने योगी सरकार को लिया निशाने पर
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मामले में भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासनिक लापरवाही के कारण पूरा जनपद आग की लपटों में जला। उन्होंने प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आप जिस पद पर हैं, उस पद की संवैधानिक गरिमा होती है। मेरा आपसे निवेदन है कि आम जनता को अपनी हठधर्मिता की भेंट न चढ़ाएं। दंगों में संलिप्त दोषियों पर कड़ी कार्यवाही के साथ-साथ जन साधारण में विश्वास व सुरक्षा बहाली की जाए।
अखिलेश बोले- लाउड स्पीकर पर क्या बज रहा थे
अखिलेश ने कहा ‘मेरी अपील है कि कानून व्यवस्था बनी रहे। घटना दुखद है। सरकार को न्याय करना चाहिए। जिस समय ये जुलूस निकला उस समय पुलिस को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था कि रूट पर सुरक्षा है या नहीं, पर्याप्त पुलिस की तैनाती है या नहीं। शासन की चूक की वजह से ये घटना हुई।’
उन्होंने आगे कहा, ‘लाउड स्पीकर पर क्या बज रहा थे? ये कहूंगा तो वो कुछ कहेंगे। प्रशासन को ध्यान रखना चाहिए था कि क्या बजा रहे हैं। क्या किसी का अपमान कर रहे हैं? यूपी में बीजेपी के लोग मनमानी कर रहे हैं। ये इनकी वोट की राजनीति है। लोगो से शांति की अपील करूंगा। ये झगड़ा कराकर बांटने का काम करते है।’
'सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा, उसको इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी'
सीएम योगी ने कहा है कि जो कोई भी प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा, उसको इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को भी नहीं दी जाएगी।