फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की किल्लत : दो सौ का होना था टीकाकरण, पहुंच गए चार सौ, कैंप में हुए विवाद ने ले ली युवक की जान

Tue, 27 Jul 2021 01:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
बागपत में टीककरण केंद्र पर विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala Meerut
पश्चिमी यूपी में विभिन्न स्थानों पर वैक्सीन की किल्लत भी विवाद की वजह बन रही है। उत्तर प्रदेश के बागपत में वैक्सीन की किल्लत ने एक युवक की जान ले ली। बागपत के रछाड़ गांव में टीकाकरण कैंप में पहले वैक्सीन लगवाने को लेकर हुआ विवाद बवाल में बदल गया।

यहां 19 साल के एक युवक और सिपाही के बीच हुई कहासुनी और अभद्रता के बाद खूब हंगामा हुआ। मामले में पुलिस युवक के घर पहुंच गई और परिवार के तीन सदस्यों को थाने ले गई, पुलिस की इस कार्रवाई से आहत होकर युवक ने मौत को गले लगा लिया। दरअसल, वैक्सीन की जितनी डोज कैंप में पहुंची थीं उससे दोगुनी संख्या में लोग टीका लगवाने के लिए पहुंच गए। नतीजन हंगामा और पुलिस कार्रवाई के बीच एक युवक मौत की भेंट चढ़ गया। 
विज्ञापन

2 of 6
टीकाकरण केंद्र पर हाथापाई - फोटो : Amar Ujala Meerut
सोमवार को बागपत के रंछाड़ गांव में टीकाकरण के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी, जिसको देखते हुए पुलिस को बुलाया गया था। दो पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाने के लिए पहुंचे थे, इन्हीं से हुआ विवाद और मामले में पुलिस की कार्रवाई अक्षय की जान ले गई।


 
विज्ञापन

3 of 6
टीकाकरण केंद्र पर हाथापाई - फोटो : Amar Ujala Meerut
बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व रंछाड़ गांव में कैंप लगाया गया था, लेकिन कैंप में वैक्सीन पर्याप्त न होने के कारण बहुत से लोग वैक्सीन लगवाने से वंचित रह गए थे। इसको देखते हुए ग्रामीणों की मांग पर सोमवार को फिर कैंप लगवाया गया। 

 

4 of 6
देर रात तक पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग पर अड़े रहे ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala Meerut
कैंप में मात्र 200 वैक्सीन ही भेजी गयी, जबकि वहां पर वैक्सीन लगवाने के लिए 400 से अधिक लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। रंछाड़ ही नहीं बड़ौत सीएचसी पर भी आए दिन लोगों के बीच पहले टीका लगवाने को लेकर विवाद होता है और वह विवाद हंगामा में तब्दील हो जाता है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
अक्षय की मौत पर विलाप करती महिलाएं। - फोटो : amar ujala
यही स्थिति छपरौली सीएचसी की है।  तीन दिन पूर्व यहां पर भी छपरौली कस्बें के दो पक्षों में वैक्सीन कराने को लेकर विवाद हो गया था, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन की कमी का हवाला देते हुए भविष्य में सभी को वैक्सीन लगाने की बात कहते हुए मामला शांत करा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय की मौत पर ग्रामीणों ने रातभर किया हंगामा। - फोटो : amar ujala
दोघट कस्बे के अलावा टीकरी व अन्य जगहों पर भी पिछलें कई दिनों से वैक्सीनेशन का कार्य बिल्कुल बंद है। कारण वैक्सीन की कमी बताई जा रही है। इस संबंध में जब कार्यवाहक सीएमओ डॉ. गजेन्द्र सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने भी माना कि वैक्सीन की किल्लत है। लखनऊ से सप्लाई कम आ रही है। शासन को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें