फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : बवाल में बदला पहले वैक्सीन लगवाने को लेकर हुआ मामूली विवाद, युवक ने ट्यूबवेल पर जाकर उठाया खौफनाक कदम

Tue, 27 Jul 2021 01:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 8
अक्षय का फाइल फोटो व घटनास्थल पर मौजुद पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में सोमवार को टीकाकरण केंद्र पर बिड़ौली निवासी युवक अक्षय का एक सिपाही से हुआ विवाद बवाल की शक्ल ले लेगा ये किसी को भी अंदाजा नहीं था। टीकाकरण केंद्र पर पहले टीका लगवाने को लेकर हुई कहासुनी अभद्रता तक जा पहुंची। जैसे तैसे मामला शांत हुआ लेकिन सिपाही ने जैसे ही विवाद की जानकारी थाने में दी तो मामला सुलझने के बजाय और बिगड़ गया। युवक ने अपने ट्यूबवेल पर जाकर मौत को गले लगा लिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। 

देर रात्रि तक ग्रामीणों ने अक्षय का शव नहीं उठने दिया। हालांकि मंगलवार की सुबह 7:00 बजे एसपी मौके पर पहुंचे और इंस्पेक्टर सहित 11 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने की कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने शव को उठाने दिया। वहीं मृतक के पिता श्रीनिवास की तहरीर पर इंस्पेक्टर बिनौली, एसएसआई सहित पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे तस्वीरों में जानें इस बवाल और हंगामे की पूरी कहानी : -
विज्ञापन

2 of 8
अक्षय की मौत पर विलाप करती महिलाएं। - फोटो : amar ujala
बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के गांव रंछाड़ में कोरोनारोधी टीकाकरण कैंप में पुलिसकर्मियों से हाथापाई के बाद पुलिस ने आरएसएस नेता के घर में घुसकर तांडव मचाया। महिलाओं से अभद्रता और तोड़फोड़ की। उनकी पत्नी, भाभी और पड़ोसी को हिरासत में लेकर थाने चली आई। 

पहले पिटाई और बाद में मां को हिरासत में लिए जाने से आहत आरएसएस नेता के पुत्र अक्षय (19 वर्ष) फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद ग्रामीण भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। रात भर ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं सौंपा और पूरे थाने में तैनात पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग पर अड़ गए। 
विज्ञापन

3 of 8
ग्रामीणों ने रातभर किया हंगामा। - फोटो : amar ujala
फिलहाल अक्षय सुसाइड प्रकरण में बिनौली इंस्पेक्टर चंद्रकांत पांडेय और एसएसआई उधम सिंह तालान समेत 11 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए हैं। इनमें एसआई हरिश्चंद त्यागी, एसआई मयंक प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र, कांस्टेबल इलियास, कांस्टेबल इमरान, कांस्टेबल दीपक शर्मा, कांस्टेबल राहुल, कांस्टेबल कुलदीप को लाइन हाजिर किया गया है। यह कार्रवाई एसपी बागपत अभिषेक सिंह द्वारा की गई है।

मृतक के पिता श्री निवास की तहरीर पर इंस्पेक्टर चंद्रकांत पांडेय, एसएसआई उधम सिंह तालान, कांस्टेबल सलीम, अश्वनी, रंगरूट मुरली के खिलाफ  147, 148, 323, 504, 306 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

4 of 8
टीकाकरण केंद्र पर हाथापाई - फोटो : Amar Ujala Meerut
ये था पूरा मामला
रंछाड के प्राइमरी विद्यालय में लगे वैक्सीनेशन कैंप में युवक अक्षय और एक सिपाही के बीच विवाद हो गया, वहीं सिपाही द्वारा थाने फोन किए जाने के बाद बिनौली थाने की पुलिस मृतक के घर पहुंच गई और उसकी मां समेत कई परिजनों को हिरासत में लिया और थाने ले गई।

इसके बाद युवक ने पुलिस कार्रवाई से आहत होकर अपने टयूबवेल पर जाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में रात भर हंगामा चला। जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए पुलिस ने इंस्पेक्टर बिनौली सहित 11 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 8
टीकाकरण केंद्र पर हाथापाई - फोटो : Amar Ujala Meerut
रंछाड के प्राइमरी विद्यालय में लगे वैक्सीनेशन कैंप में वह सोमवार दोपहर अपनी मां मधु को टीका लगवाने पहुंचा था। कैंप पर सलीम नाम के सिपाही की ड्यूटी थी। ग्रामीणों का कहना है कि वह मां मधु (62) की उम्र का हवाला देते हुए पहले टीका लगवाने के लिए कह रहा था। 
विज्ञापन

6 of 8
देर रात तक पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग पर अड़े रहे ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala Meerut
आरोप है कि सलीम ने अभद्रता की और लाइन में लगने को कहा। जिसपर दोनों में कहासुनी हो गई। सलीम ने अक्षय को थप्पड़ जड़ दिया, जिस पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद अक्षय बिना टीका लगवाए अपनी मां को घर ले आया। सिपाही सलीम में बिनौली थाने पर फोन कर दिया। जिसके बाद बिनौली और दोघट थाना पुलिस गांव पहुंच गई। 
विज्ञापन

7 of 8
मृतक के घर में हुई तोड़फोड़ - फोटो : Amar Ujala Meerut
आरोप है कि पुलिस ने अक्षय के घर में तोड़फोड़ की और उसकी मां मधु, ताई कमलेश व धर्मवीर आदि को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। पुलिस की इस कार्रवाई से आहत अक्षय शाम को नलकूप की ओर चला गया, बाद में उसका शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

8 of 8
घटनास्थल पर मौजुद पुलिस व अक्षय का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Meerut
मामले में रात भर हंगामा चला, पुलिस कार्रवाई से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को नहीं उठने दिया। जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए पुलिस ने इंस्पेक्टर बिनौली सहित 11 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें