फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: मुर्गों की लड़ाई से लाखों रुपये कमाने वाले 40 जुआरी दबोचे, कई सालों से चल रहा था धंधा, तस्वीरें

Mon, 15 Mar 2021 03:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
मुर्गे-मुर्गी की लड़ाई। - फोटो : अमर उजाला
बागपत में बड़ौत व रमाला थाने की पुलिस और एसओजी की टीम ने 40 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। रमाला थाना क्षेत्र के सोन्टी गांव में आम के बाग में मुर्गों को लड़वाकर सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस ने बाग की घेराबंदी कर आरोपियों का दबोचा है।
विज्ञापन

2 of 5
मुर्गे-मुर्गी की लड़ाई। - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि इन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। इनके कब्जे से पुलिस ने 1.33 लाख रुपये और चार तमंचे, तीन चाकू व नौ मुर्गें बरामद किए हैं। दूसरे राज्यों से भी जुआ खेलने के लिए आरोपी बाइक समेत अन्य वाहनों से सोन्टी गांव के बाग में पहुंचे थे। इनकी एक दर्जन से अधिक गाड़ियां भी पुलिस ने जब्त कर ली हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस ने जब्त किए। - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि काफी समय से मुर्गों की लड़ाई पर चल रहे सट्टे के धंधे को लेकर ग्रामीण परेशान थे। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की थी। इसके बाद बड़ौत व रमाला थाने की पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। पुलिस ने बाग की चारों तरफ से घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। इसके बाद पुलिस सभी आरोपियों को रमाला थाने ले गई।

4 of 5
आरोपियों को कोर्ट ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रमाला क्षेत्र में मुर्गों की लड़ाई पर लगने वाले सट्टे के खिलाफ पहली बार कार्रवाई हुई है। थाना प्रभारी शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बड़ौत व रमाला थाने की पुलिस और एसओजी की टीम ने घेराबंदी कर जुआरियों को दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
40 आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें