फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं कांपे मां के हाथ: चार साल की बेटी को उतारा मौत के घाट, सनसनीखेज घटना से सहम गए लोग, देखिए तस्वीरें

Wed, 02 Mar 2022 09:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी मां गिरफ्तार और बच्ची का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
बागपत जनपद के बाखरपुर बालैनी गांव में एक महिला ने घरेलू विवाद में अपनी चार साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। ड्यूटी से घर पहुंचे पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

बाखरपुर बालैनी गांव के रोहित यादव की शादी करीब पांच साल पहले बुलंदशहर के गाजीपुर की रहने वाली मोहिनी के साथ हुई थी। रोहित नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसकी रात की शिफ्ट में ड्यूटी है। वह मंगलवार शाम को ड्यूटी पर चला गया। इसी दौरान पत्नी मोहिनी ने चार साल की बेटी शिवी की गला दबाकर हत्या कर दी। रोहित बुधवार सुबह ड्यूटी से लौटा तो उसे घटना का पता चला। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मोहिनी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
रोहित ने बताया कि उसकी पत्नी शादी के बाद से ही छोटी-छोटी बातों पर घर में विवाद करती थी। इस विवाद में उसने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि महिला आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद करती थी, इसी वजह से बेटी की हत्या करने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
रिश्ते हो रहे दागदार, अपने ही बहा रहे खून 
बागपत जिले में लगातार खून के रिश्ते खूब दागदार हो रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से ऐसे मामले सबसे ज्यादा सामने आए हैं, जिनमें पिता, मां, भाई, चाचा और बेटे ही अपनों का खून बहा रहे हैं। किसी ने अवैध संबंधों के कारण अपनों को मार डाला तो कहीं गुस्से में अपनों को मौत के घाट उतार दिया गया। ऐसे ही मामलों को रोकना पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती है। वहीं, मनोचिकित्सक ऐसे मामलों के लिए तनाव भरी जिंदगी में सामूहिक परिवार नहीं होने के कारण गुस्सा जल्दी आना कारण मानते है। 

4 of 5
बच्ची का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
बेटी संग पहले भी कई बार बुरी तरह कर चुकी थी मारपीट
बाखरपुर बालैनी में महिला मोहिनी ने अपनी बेटी शिवी की गला दबाकर हत्या की है। वह पहले भी कई बार बेटी के साथ बुरी तरह मारपीट कर चुकी है। एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार पति रोहित ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मोहिनी आए दिन घर में विवाद रखती थी। वह झगड़ा करने के साथ ही बेटी के साथ भी मारपीट करती थी। कई बार पहले भी उसे बुरी तरह पीट चुकी है। उसने कई बार पत्नी को समझाया, लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आई। 

पिछले कुछ दिनों में अधिकतर ऐसे मामले हुए है, जिनमें हत्या करने वाले परिवार के सदस्य है। इस तरह की घटनाओं का बड़ा कारण परिवारों में दूरियां बढ़ना है। परिवार में होने वाली इस तरह की घटनाओं को रोकना पुलिस के लिए चुनौती है। ऐसे में लोगों को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी महिला गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
सामूहिक परिवार नहीं होना, इस तरह की घटनाओं का बड़ा कारण है। इसके अलावा कोरोना काल में लोग तनाव में रहने लगे और इससे गलत विचार पैदा होने लगे है। ऐसे लोगों को नींद कम आती है और उनको गुस्सा ज्यादा आता है। वह गुस्से में ऐसा कर देते है। ऐसे लोगों को रोजाना व्यायाम करना चाहिए, पूरी नींद लेनी चाहिए और लोगों के बीच ज्यादा रहना चाहिए। - डॉ. अजय कुमार, मनोचिकित्सक

इन मामलों में हुआ रिश्तों का कत्ल
- दाहा गांव में रिटायर्ड सीओ ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
- खेकड़ा में बेटे ने अपने पिता की हत्या करा डाली थी।
- बिनौली के शाहपुर बाणगंगा में नलकूप ऑपरेटर की बेटे ने हत्या कर दी थी। 
- बिजरौल में पत्नी ने अवैध संबंधों में पति की हत्या कर दी थी।
- बिनौली ने भाई ने अपनी बहन को मार डाला था।
- असारा में चाचा ने भतीजे को मार दिया था। 
- बालैनी में बुधवार को मां ने बेटी को मार दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें