फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत में परिवार: रहीस बोला- बेटी को मेरे पास भेज दो नहीं तो कर दूंगा 'सर तन से जुदा', लव जिहाद का आरोप

Fri, 02 Sep 2022 06:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला रहीस जेल से जमानत पर छूट कर आ गया है। उसने जेल से बाहर आते ही युवती के पिता को फोन किया और कहा कि बेटी को मेरे पास भेज दो नहीं तो 'सर तन से जुदा' कर दूंगा। पिता ने बेटी को भेजने से इनकार किया तो उसने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। 

वहीं पीड़ित पिता ने पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद हिंदू जागरण मंच की प्रांत मंत्री प्रियंका आर्य कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचीं और जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी रहीस को फिर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
ये था मामला
खेकड़ा से एक युवती को बीती 30 मई को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। युवती के पिता ने खेकड़ा कोतवाली में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई थी। वहीं एक महीने का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने युवती को बरामद नहीं किया।
विज्ञापन

3 of 6
हिंदू जागरण मंच के लोग। - फोटो : amar ujala
हिंदू जागरण मंच ने बताया था लव जिहाद का मामला
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने इसे लव जिहाद का मामला बताया था। उन्होंने आठ जुलाई को खेकड़ा कोतवाली पहुंचकर घंटों हंगामा किया था। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन करते हुए चार दिन के अंदर युवती की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

4 of 6
हिंदू जागरण मंच के लोग। - फोटो : amar ujala
उन्होंने समय रहते मांग पूरी न होने पर कोतवाली में हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और 12 जुलाई को पुलिस ने युवती को कलियर से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। 15 जुलाई को पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। कोर्ट में युवती ने परिजनों संग जाने की इच्छा जताई थी। इसके बाद पुलिस ने बागपत न्यायालय के आदेश पर युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। 
विज्ञापन

5 of 6
हिंदू जागरण मंच के लोग। - फोटो : amar ujala
रहीस ने वायरल किए थे अश्लील फोटो
आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। उसने युवती के पिता को 'सर तन से जुदा' करने की धमकी भी दी। इससे युवती का परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बागपत पुलिस - फोटो : amar ujala
वहीं पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गाजियाबाद जनपद के बेहटा हाजीपुर के रहने वाले आरोपी युवक रहीस को 31 अगस्त की रात में गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कोतवाली में 67 ए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें